फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: बिना आईडी दिखाए एयरपोर्ट के अंदर घुस रहे थे करण जौहर, सिक्योरिटी गार्ड के रोकने पर हुए ट्रोल

Tue, 21 Mar 2023 06:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 Mar 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Trolled by Social Media Users for Entering in Airport without Showing ID
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर फिल्मों के अलावा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जरूर आ जाते हैं। हाल ही में वह अपनी छोटी सी चूक की वजह से एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में आ गए। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गए हैं।


Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को मिला बॉलीवुड का साथ, यह स्टार निभा सकते हैं अहम भूमिका?

Karan Johar Trolled by Social Media Users for Entering in Airport without Showing ID
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, करण का यह वीडियो एयरपोर्ट का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करण फ्लाइट पकड़ने के लिए तेजी से अंदर जा रहे हैं, तभी प्रवेश द्वार पर उन्हें एक सिक्योरिटी गार्ड रोक देता है और उनसे आईडी की मांग करता है। इसके बाद वह कागजात दिखाते हैं और उन्हें आगे जाने की अनुमति मिलती है। इस वीडियो में करण को ब्लैक कार्गो पैंट, टी-शर्ट और सफेद जैकेट में देखा जा सकता है। 
Bhuvan Bam: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ नजर आए भुवन बाम, फोटो साझा कर एक्टर ने लिखी यह बात

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Karan Johar Trolled by Social Media Users for Entering in Airport without Showing ID
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर डायरेक्टर को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''यह कौन है, जिसने पू को रोक लिया।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''इन लोगों को लगता है कि इन्हें सिक्योरिटी चेक की जरूरत ही नहीं है। इन्हें लगता है कि रूल्स फॉलो करना जरूरी नहीं समझते...हद है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''इन्होंने चश्मा इतना बड़ा पहन रखा है कि कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स उनके बैग पर भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। 
Advance Booking Day 3: 'भोला' देगी 'दृश्यम 2' को धोबी पछाड़, अजय देवगन की नई फिल्म की बंपर टिकट बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Trolled by Social Media Users for Entering in Airport without Showing ID
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि करण जौहर जल्द ही लंबे समय बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। दोनों के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं।
Amitabh Bachchan: ...तो यहां है 'शहंशाह' की स्टील वाली जैकेट, अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा

विज्ञापन
Karan Johar Trolled by Social Media Users for Entering in Airport without Showing ID
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि करण की आखिरी रिलीज फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 112.48 करोड़ का कारोबार किया था।
Dotara: एक बार फिर धूम मचाती हुई नजर आईं जुबिन-मौनी की जोड़ी, इस गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed