फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar Birthday: लीक हो गई फिल्म ‘बेलबॉटम’ की पूरी कहानी, जानिए क्या है इसका पाकिस्तान कनेक्शन

Wed, 09 Sep 2020 11:10 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 09 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar upcoming film Bell Bottom story has been leaked on his birthday
अक्षय कुमार - फोटो : बेलबॉटम प्रोडक्शन टीम

देश दुनिया में अक्षय कुमार के चाहने वाले उनकी सालगिरह के जश्न में डूबे हुए हैं। अक्षय बुधवार को 53 साल के हो गए। लेकिन, इसी दिन उनकी अगली फिल्म ‘बेल बॉटम’ की कहानी लीक हो जाने से उनके फैन्स को निराशा भी हुई। फिल्म की कहानी लीक करने में इस फिल्म के निर्माताओं का ही बड़ा हाथ है।

Akshay Kumar upcoming film Bell Bottom story has been leaked on his birthday
अक्षय कुमार - फोटो : बेल बॉटम प्रोडक्शन टीम

अक्षय कुमार की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ की कहानी अब तक ज्यादा लोगों को पता नहीं है और ये इसके बावजूद कि ये एक भारतीय फिल्म का ही रीमेक है। इसके अलावा अक्षय की इस फेस्टिवल सीजन में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की कहानी भी अब तक लीक नहीं हुई है। बस, जिन लोगों ने ‘सिम्बा’ देखी है, उन्हें ये पता है कि इस फिल्म में अक्षय एक एटीएस अफसर के रोल में दिखने वाले हैं।

Akshay Kumar upcoming film Bell Bottom story has been leaked on his birthday
अक्षय कुमार - फोटो : बेल बॉटम प्रोडक्शन टीम

लेकिन, फिल्म ‘बेलबॉटम’ का पूरा प्लॉट ही बुधवार को सामने आ गया। फिल्म की कहानी जुलाई 1984 में हुए एक हवाई जहाज अपहरण कांड की कहानी से मिलती जुलती है जिसमें एक हवाई जहाज का अपहरण हो जाने के बाद उसे लाहौर ले जाया गया था। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने ये माना है कि फिल्म की कहानी एक हवाई जहाज के अपहरण की कहानी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में अक्षय कुमार 212 ऐसे मुसाफिरों को अपहर्ताओं को रिहा कराने की मुहिम पर निकलेंगे, जिनका हवाई जहाज के साथ अपहरण हो जाता है। अक्षय के जन्मदिन पर फिल्म का एक लुक भी जारी किया गया है जिसकी पृष्ठभूमि में इंडियन एयरलाइंस जैसी हवाई सेवा वाले जहाज की एक झलक मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar upcoming film Bell Bottom story has been leaked on his birthday
अक्षय कुमार - फोटो : बेल बॉटम प्रोडक्शन टीम

फिल्म ‘बेलबॉटम’ की ये कहानी 80 के दशक की कहानी है और 80 के दशक में किसी ऐसे जहाज के अपहरण का एक ही मामला मिलता है जिसमें दो सौ से ज्यादा मुसाफिर हों। तब 6 जुलाई 1984 को इंडियन एयरलाइंस का विमान 255 मुसाफिरों के साथ श्रीनगर से दिल्ली के रास्ते में था। इसे नौ लोगों ने अपहरण करके लाहौर ले जाने के लिए बाध्य किया। अपहरण का ये पूरा ड्रामा करीब 17 घंटे चला और उसके बाद अपहर्ताओं ने पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन
Akshay Kumar upcoming film Bell Bottom story has been leaked on his birthday
अक्षय कुमार - फोटो : बेल बॉटम प्रोडक्शन टीम

फिल्म की शूटिंग 21 अगस्त से ग्लासगो में शुरू हो चुकी है जिसमें अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता और हुमा कुरैशी ने भी हिस्सा लिया। फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर भी पिछले दिनों शूटिंग के लिए वहां पहुंच चुकी है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें अक्षय कुमार खुले में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: रिया की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री के पिता ने मांगी भारतीय सैनिकों से मदद, कहा- 'आज मैं एक मजबूर पिता हूं...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed