{"_id":"5cd60c60bdec2207532a56b2","slug":"akshay-kumar-wants-his-child-not-to-see-his-movie-garam-masala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरव को अपनी ये फिल्म नहीं दिखाना चाहते अक्षय कुमार, बताई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आरव को अपनी ये फिल्म नहीं दिखाना चाहते अक्षय कुमार, बताई ये बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 11 May 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aarav kumar with akshay
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों राजनीति और मनोरंजन की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहे अक्षय कुमार ने एक बात रखी है। ये बात उन्होंने बेटे आरव को लेकर कही है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अभिनेता से जब यह पूछ लिया कि उनकी कौनसी ऐसी फिल्म है जो वह बेटे आरव को नहीं दिखाना चाहते हैं। तो इस पर अक्षय का जो जवाब था वो हैरान करने वाला था। गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग गैर राजनीतिक इंटरव्यू किया था।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
बता दें कि अक्षय ने इस सवाल का जवाब मुस्कराते हुए दिया था, 'एक फिल्म है जिसे मैं अपने बच्चों को नहीं दिखाना चाहूंगा, वो है मेरी फिल्म 'गरम मसाला' क्योंकि उस फिल्म में एक बार में तीन-चार लड़कियों को डेट कर रहा था और इस कॉमेडी फिल्म में मेरा किरदार बहुत अलग टाइप का था।' अक्षय ने आगे कहा, ''मैं उन्हें वैसे भी समझाना चाहूंगा कि बेटे वो जमाना बीत गया है, वो सब तरीके भूल जाओ।
3 of 5
Akshay Kumar and Twinkle Khanna
- फोटो : amar ujala
अक्षय ने आगे कहा कि 'आजकल लड़कियों के पास मेकअप के सामान से ज्यादा ट्रैकिंग का सामान है तो वो आपको ट्रैक कर लेंगी, इन सब चीजों पर ज्यादा ध्यान मत दो।' बता दें कि अक्षय इस दौरान स्टेज पर राधिका आप्टे और विक्की कौशल के साथ नजर आए थे। एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान अक्षय से कई दिलचस्प सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
इससे पहले पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने के बाद से अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे थे। विवाद बढ़ने के बाद अभिनेता को बयान जारी कर सफाई भी देनी पड़ी थी। अक्षय ने कहा था कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो बीते 7 सालों से वहां नहीं गए हैं। अभिनेता के इस बयान के बाद एक शख्स ने कुछ तस्वीरें जारी कर उनके इस दावे पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
एक ट्विटर यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि अक्षय झूठ बोल रहे हैं। अक्षय के 7 साल वाले स्टेटमेंट को झूठ करार देते हुए इस यूजर ने बताया कि वह 5 साल पहले भी कनाडा गए थे। इन स्क्रीनशॉट्स में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट मौजूद है। इसमें लिखा है कि गुड मॉर्निंग, अक्षय कुमार, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, राहुल खन्ना और किशोर के साथ टोरंटो में एक बेहतरीन पार्टी एन्जॉय की। यह ट्वीट 9 मार्च साल 2014 का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।