फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौवें एपीसोड में कपिल शर्मा की छुट्टी, ये सुपरस्टार बनेगा शो का नया होस्ट

Mon, 16 Dec 2019 10:15 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 16 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar will host The Kapil Sharma Show 100 show
The Kapil Sharma Show - फोटो : amar ujala mumbai

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के 100 एपिसोड पूरे होने जा रहे हैं। यह शो समय की कसौटी पर खरा उतरा और सभी दर्शकों से शो को खूब सराहना मिली। यह शो का दूसरा सीजन है, जिसका पहला एपिसोड पिछली साल 29 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। खास बात ये है कि इस शो के सौवें एपीसोड के होस्ट कपिल शर्मा की बजाय मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार होंगे।

Akshay Kumar will host The Kapil Sharma Show 100 show
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

इस सीजन शो का हिस्सा बने कृष्ण अभिषेक का सपना का किरदार दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। शो के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, कृष्णा ने कहा, 'सपना के किरदार ने मुझे एक अलग पहचान दी है। मेरे लिए यह एक गेम चेंजर साबित हुआ है। मैंने जाना है कि कॉमेडी सबसे कठिन शैलियों में से एक है। सपना के किरदार को मिले प्यार ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, द कपिल शर्मा शो और कपिल के बिना यह संभव नहीं था। कपिल शर्मा के साथ अब तक का सफर बहुत खूबसूरत रहा है। हम सबने साथ मिलकर एक दूसरे को ताकत दी है।'

Akshay Kumar will host The Kapil Sharma Show 100 show
The Kapil Sharma Show - फोटो : twitter

शो के बच्चा यादव/अच्छा यादव के रूप में किकू शारदा अपने ब्रांड ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। कीकू कहते हैं, 'द कपिल शर्मा शो हमारे दूसरे घर जैसा है और हम एक परिवार के रूप में एक साथ काम करते हैं। हम एक-दूसरे के टांग खींचते रहते हैं और मजाक उड़ाते हैं। हालांकि, यह मजे के लिए हम लोगों के बीच का खेल है, कोई भी इसे गंभीरता से नहीं लेता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar will host The Kapil Sharma Show 100 show
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह भी इस बार इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। वह कहती हैं, 'यह महीना कपिल और हम सभी के लिए उत्सव का महीना है। हमने हाल ही में कपिल और गिन्नी के नए जन्मे बच्चे का स्वागत किया है साथ ही शो के 100 एपिसोड भी पूरे किए हैं। हमारा अब तक का सफर बहुत सी यादें समेटे हुए है। जब शो पर अनिल कपूर अपनी फिल्म पागलपंती के प्रमोशन के लिए आए थे, वो मेरा पसंदीदा पल वह था। शो की पूरी कास्ट ने इंडस्ट्री में अनिल के शानदार को दर्शाते हुए एक प्रस्तुति दी थी।'
 
विज्ञापन
Akshay Kumar will host The Kapil Sharma Show 100 show
Kapil Sharma and Bharti Singh - फोटो : file photo

शो में 'कम्मो बुआ' उर्फ भारती सिंह अपने अंदाज में मेहमानों का स्वागत करती हैं जोकि दर्शकों को बहुत पसंद आता है। शो को लेकर भारती ने कहा, 'कपिल के साथ मेरी एक रोलर कोस्टर की सवारी जैसी रही है। हालांकि, हम सभी ने एक साथ मिलकर इस सीजन को सफल बनाने में कामयाबी हासिल की। 'कम्मो बुआ' के मेरे किरदार ने मुझे एक अलग पहचान दिलाई है। जब मैं घूमने निकलती हूं और लोग मुझे कम्मो बुआ के नाम से बुलाते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है।'

पढ़ें: रिलीज हुआ 'Top Gun: Maverick' का ट्रेलर, टॉम क्रूज का दिखा हैरतअंगेज एक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed