बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर से अपने खास और अलग अंदाज में दर्शकों के दिलों को जीतते हुए दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब वह भी छोटे पर्दे के मशहूर एडवेचंर शो 'इन्टू द वाइल्ड' का हिस्सा होंगे। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
पीएम मोदी और रजनीकांत के नक्शेकदम पर चले अक्षय कुमार, किया ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते इन दिनों देश के बाहर हैं। फिर भी वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और फैंस से भी जुड़े रहते हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'इन्टू द वाइल्ड' शो से जुड़ा एक टीजर साझा किया है। इस टीजर में अक्षय कुमार शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इस टीजर के साथ अक्षय कुमार ने मजेदार ट्वीट भी लिखा है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें लगता है मैं पागल हूं, लेकिन सिर्फ जंगल में जाने के लिए पागल हूं। #IntoTheWildWithBearGrylls' अपने इस ट्वीट में अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स को भी टैग किया है। गौरतलब है कि 'इन्टू द वाइल्ड' से जुड़ा अक्षय कुमार का यह एपिसोड अगले महीने दिखाया जाएगा।
You thinking I mad… but mad only going into the wild. #IntoTheWildWithBearGrylls@BearGrylls @DiscoveryPlusIn @DiscoveryIN pic.twitter.com/q5LXat2xdL
बता दें कि बेयर ग्रिल्स का 'इन्टू द वाइल्ड' शो काफी चर्चित है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी और बेयर ग्रिल्स ने उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस शो के लिए शूटिंग की थी। वहीं पीएम मोदी के अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत भी इसका हिस्सा रह चुके हैं।
बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क में इस शो की शूटिंग की थी। इस शूटिंग के दौरान रजनीकांत के घायल होने की भी कई खबरें आई थीं, हालांकि बाद में खुद बेयर ग्रिल्स ने इस बात पर अपनी सफाई दी थी। ऐसे में अब अक्षय कुमार इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं जिसको लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
पढ़ें: विजय माल्या और नीरव मोदी जैसों पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज, देश के चार बड़े घोटालों का होगा खुलासा