फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' भी इन कंटेस्टेंट से हो गए थे परेशान, इस शख्स को तो बाहर निकालने के लिए बुलानी पड़ी थी सिक्योरिटी

Fri, 21 Aug 2020 02:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 21 Aug 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
bigg boss controversial contestant who fired by salman khan and makers
स्वामी ओम, सलमान खान, एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस और विवाद एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं। ऐसे कई कंटेस्टेंट रहें जिन्होंने घर के नियम तक नहीं माने जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब, जब बिग बॉस 2020 को शुरू होने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं तो चलिए आपको ऐसे ही विवादित कंटेस्टेंट से रूबरू करवाते हैं। 

bigg boss controversial contestant who fired by salman khan and makers
जुबैर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट जुबैर खान एक कॉमनर कंटेस्टेंट थे। पहले ही दिन उन्होंने शो में बड़ा हंगामा खड़ा किया था। इसके बाद पूरे हफ्ते उन्होंने शो में आईं लड़कियों को भी अपशब्द कहे। जब सलमान खान को उनका वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने बिना किसी बातचीत के जुबैर को शो से बाहर कर दिया।

bigg boss controversial contestant who fired by salman khan and makers
प्रियांक शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियांक शर्मा को भी सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। प्रियांक ने शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट आकाश ददलानी से हाथापाई कर डाली थी। जिसका नतीजा ये रहा कि सलमान खान ने प्रियांक को शो से निकाल दिया हालांकि बाद में वाइल्ड कार्ड के जरिए उनकी एंट्री हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss controversial contestant who fired by salman khan and makers
प्रियंका जग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा भी विवादित कंटेस्टेंट में से एक थीं। प्रियंका जग्गा दूसरे कंटेस्टेंट को गालियां देने के अलावा उन पर लगातार निजी टिप्पणी कर रही थीं। सलमान ने प्रियंका को घर से निकालते हुए कहा था कि अगर प्रियंका कभी इस शो में या फिर कलर्स पर आईं तो वे इस चैनल के साथ काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन
bigg boss controversial contestant who fired by salman khan and makers
स्वामी ओम - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस सीजन 10 में ही स्वामी ओम ने बतौर कॉमनर एंट्री ली थी। स्वामी ओम को अगर अब तक का सबसे विवादित कंटेस्टेंट कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। शो में उनके और वीजे बानी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। जब 'बिग बॉस' ने स्वामी ओम को बाहर जाने का आदेश दिया तो वो घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्वामी ओम को बाहर निकाला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed