{"_id":"5e39888738f97a46015719b9","slug":"akshay-kumar-will-seen-in-dhoom-4-fake-news-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धूम 4' का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार, जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धूम 4' का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार, जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाइक रेसिंग, स्टंट्स, एक्शन और बड़ी चोरियां। इस समीकरण को सुन बच्चा-बच्चा बता देगा कि हम फिल्म 'धूम' की बात कर रहे हैं। लोगों को दिवाना बना देने वाली इस फ्रेंचाइजी की तीन पार्ट के बाद अब चौथे किस्त की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान के बाद 'धूम' प्रेंचाइजी से अक्षय कुमार के जुड़ने की खबरें इन दिनों मीडिया में चल रही हैं। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि अक्षय ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है और ऐसी सारी चर्चाएं, अफवाह से अधिक कुछ भी नहीं है।
2 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : social media
पिछले साल अक्टूबर महीने में भी ऐसी चर्चा तेज हो गई थी कि 'धूम 4' को अक्षय का साथ मिलने जा रहा है लेकिन यशराज बैनर से सीधे तौर पर इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने साफ कह दिया था कि अभी तक उन्होंने ऐसी कोई भी योजना नहीं बनाई है। 'धूम' यशराज फिल्म्स के लिए काफी महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी है।
3 of 4
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
पिछले कुछ समय से 'धूम' से अक्षय के जुड़ने और अभिषेक बच्चन या उदय चोपड़ा के फिल्म का साथ छोड़ने पर यशराज ने यह कहकर पूर्ण विराम लगा दिया है कि अभी 'धूम 4' की स्क्रिप्ट को लेकर किसी भी तरह की तैयारी शुरू नहीं हुई है। पिछले साल इस तरह की भी चर्चा सामने आई थी कि सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'वॉर' को 'धूम 4' के नाम के साथ रिलीज किया जा सकता है। वहीं फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए शाहरुख खान का नाम भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Dhoom 3
- फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि धूम की पिछली पार्ट 'धूम 3' साल 2013 में रिलीज हुई थी। शुरुआती दोनों फिल्मों की तरह यह फिल्म भी लोगों द्वारा खूब पसंद की गई थी। इस वजह से ही पिछले सात सालों से फैंस अपनी पंसदीदा फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यशराज फिल्म्स कब अपनी अगली फिल्म की घोषणा करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।