चुनाव प्रचार से वक्त निकालकर पीएम मोदी ने अक्षय कुमार के साथ गैर राजनीतिक इंटरव्यू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अक्षय कुमार की पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना का भी जिक्र किया। जिसे सुनकर अक्षय कुमार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
ट्विंकल के ट्वीट पर भी पीएम मोदी रखते हैं नजर, अक्षय से बोले- 'उनका सारा गुस्सा मुझ पर निकलता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि 'क्या आप फेसबुक, ट्विटर वगैरह देखते हैं?' इस सवाल पर पीएम कहते हैं कि 'मैं हर रोज सोशल मीडिया देखता हूं। इससे मुझे बाहर की बहुत जानकारियां मिलती हैं। मैं आपका और ट्विंकल खन्ना का भी ट्विंटर हैंडल देेखता हूं। कभी-कभी मुझे लगता है कि ट्विंकल खन्ना मेरे ऊपर जो गुस्सा निकालती हैं उससे आपकी पारिवारिक जिंदगी में खुशहाली रहती होगी। ट्विंकल खन्ना अपना सारा गुस्सा मेरे ऊपर ही निकालती हैं। इस तरह मैं आपकी जिंदगी में बड़ा काम आया हूं।'
मैं सोशल मिडिया जरूर देखता हूं इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है इसकी जानकारी मिलती है।
मैं आपका भी और टविंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं की इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी:पीएम #ModiWithAkshay #BharatKaGarvModi pic.twitter.com/75PAPEXFfK
मोदी आगे कहते हैं कि 'ट्विंकल जी को पता नहीं होगा कि उनके नाना चीनू भाई से बहुत साल पहले मिला था। एक बार गुजरात में बहुत बड़ा अकाल पड़ा था। उस वक्त हम सामाजिक कार्य करते थे। हम लोगों को बटर मिल्क बांटने का काम करते थे। एक मिठाई के बिजनेसमैन को हमारे पास लाया गया था जिसके बाद हमने छाछ केंद्र शुरू किया। हर गरीब व्यक्ति को हम छाछ बांटते थे। वहां ट्विंकल खन्ना के नाना चीनू भाई आए थे। उस वक्त मैंने उनसे मुलाकात की थी।'
इस दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर कई मीम्स दिखाएं। पीएम मोदी ने कहा कि 'सोशल मीडिया का ये सबसे बड़ा फायदा है कि आम लोगों की क्रिएटिवटी का पता चलता है। पहले ऐसा नहीं होता था और एक खास वर्ग का कब्जा रहता था।'
अक्षय कुमार कहते हैं कि 'जब ये इंटरव्यू प्रसारित होगा तब भी हमारे ऊपर खूब मीम्स बनेंगे। आप तो इन सबके आदी होंगे लेकिन मेरे लिए ये पहली बार है।' जिस पर पीएम मोदी कहते हैं कि 'जो हंसी मजाक वाले मीम्स होते हैं वो तो अच्छे लगते हैं लेकिन जो जानबूझकर चुभने वाली बातें होती हैं उन पर मैं ध्यान नहीं देता।'