सब्सक्राइब करें

नई फिल्म: अक्षय कुमार ने पूरी की आनंद एल राय की फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग, अगले साल 11 अगस्त को होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 12 Oct 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar wraps up shooting of Aanand L Rais Raksha Bandhan
अक्षय कुमार- आनंद एल राय - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं। जहां कुछ हीरो साल भर में एक या दो फिल्में करते हैं तो वहीं अक्षय अपने सारे प्रोजेक्ट फटाफट खत्म कर लेते हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दिल्ली में अपनी एक और फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग पूरी कर ली है। निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय की यह फिल्म  शुरुआत में जून में फ्लोर पर चली गई थी। मुंबई में एक बड़े सेट अप पर शूटिंग करने के बाद टीम ने कल रात दिल्ली में इसे पूरा किया। 

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय द्वारा किया गया है। जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

Trending Videos
Akshay Kumar wraps up shooting of Aanand L Rais Raksha Bandhan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्देशक के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, अक्षय ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “ मैंने और आनंद एल राय ने रक्षाबंधन की पूरी शूटिंग के दौरान यही किया – हम ऐसे हंसे जैसे यहां कोई कल है ही नहीं! लेकिन, विडंबना यह है कि फिल्म की शूटिंग कल रात दिल्ली में पूरी हो चुकी है, यह उदासी का एक कड़वा रंग था। नया दिन, नया रोलर कोस्टर।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar wraps up shooting of Aanand L Rais Raksha Bandhan
अक्षय कुमार ने प्रोडक्शन 41 की शूटिंग की पूरी - फोटो : ट्विटर

इससे पहले अक्षय ने फिल्म प्रोडक्शन 41 की शूटिंग खत्म की थी। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी उनके साथ नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय और रकुल की ये फिल्म विष्णु विशाल की हिट तमिल फिल्म Ratasasan की हिंदी रीमेक है, जिसमें गुड़िया का अहम किरदार था।

 

Akshay Kumar wraps up shooting of Aanand L Rais Raksha Bandhan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म की शूटिंग यूके में पिछले कुछ महीनों से चल रही थी और अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अक्षय की हालिया रिलीज फिल्म बेल बॉटम के निर्देशक रंजीत तिवारी और जैकी भगनानी इस फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar wraps up shooting of Aanand L Rais Raksha Bandhan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की  फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दो साल से रिलीज की राह तक रही है और अब दीवाली पर रिलीज होने वाली है। उनकी पूरी हो चुकी फिल्मों में ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘अतरंगी रे’ शामिल हैं। उनकी एक और फिल्म ‘राम सेतु’ निर्माणाधीन है। साथ ही फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ और ‘दोस्ताना 2’ में भी उनके काम करने की चर्चाएं रहीं हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed