हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने ही लॉकडाउन के दौरान कमालिस्तान में शूटिंग का नारियल फोड़ कर शूटिंग की शुरूआत की। अब उनके चाहने वाले जल्द से जल्द उनकी नई फिल्म देखना चाहते हैं। सब कुछ ठीक रहा तो उनकी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली पहली लक्ष्मी बम 15 अगस्त को रिलीज भी हो सकती है। सूर्यवंशी के भी दीवाली तक सिनेमाघरों में पहुंचने के आसार हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उनकी एक और फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग कब शुरू होगी, ये जानने के लिए बेकरार हैं।
स्कॉटलैंड में होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग, जानिए इस वायरल खबर का पूरा सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में खबर वायरल है कि इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की पूरी शूटिंग भारत में ना करने की बजाय स्कॉटलैंड में करने का फैसला लिया है। कभी मुंबई के प्रोड्यूसर नंबर वन रहे वाशू भगनानी पिछले कुछ साल से एनआरआई बनने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के थोड़ा पहले ही वह वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन की रिलीज के लिए भारत आए और फिर लॉक डाउन के चलते यहीं अटक गए।
मुंबई में उनकी प्रोडक्शन कंपनी अब बेटे जैकी भगनानी और बिटिया दीपशिखा देशमुख के हवाले है। फिल्म बेल बॉटम में बतौर प्रोड्यूसर मनीषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी भी जुड़े हुए हैं। खबरों के मुताबिक वाशू भगनानी और अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं। वह इस फिल्म की पूरी शूटिंग स्कॉटलैंड में ही खत्म कर लेना चाहते हैं। इससे फिल्म के बजट पर तो असर पड़ेगा लेकिन वैश्विक महामारी के इस दौर में फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन में उन्हें कुछ छूट मिलने के आसार हैं।
कहा जा रहा है कि दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जो कोरोना वायरस की महामारी से काफी हद तक उभर चुके हैं। और, इस फिल्म के लिए निर्माताओं को स्कॉटलैंड में शूटिंग की अनुमति मिल गई है। इस खबर के वायरल होने के बाद तमाम पाठकों ने अमर उजाला से इस बारे में और जानकारी देने की गुजारिश की तो इस खबर की पुष्टि करने के लिए अमर उजाला ने जैकी भगनानी के प्रवक्ता से बात की।
उन्होंने बताया कि इस फिल्म की स्कॉटलैंड में शूटिंग करने को लेकर तो कोई चर्चा नहीं चल रही है। इस बारे में हमने जब अक्षय कुमार की पीआरओ टीम से बात भी की तो उन्होंने कहा कि शूटिंग की जगह तो निर्माता तय करेंगे। फिलहाल अक्षय कुमार की तरफ से उन्हें कोई जानकारी इस बारे में नहीं दी गई है। मतलब न प्रोड्यूसर को पता है न हीरो को पता है कि फिल्म की कोई शूटिंग स्कॉटलैंड में भी होने जा रही है।
पढ़ें: जमीन से जुड़े सेलिब्रिटी थे सुशांत सिंह राजपूत, इंस्टाग्राम पर हजारों फैंस को किया था फॉलो बैक