सब्सक्राइब करें

बेलबॉटम: अक्षय कुमार का खुलासा, फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने के सुझाव पर हंस दी थीं लारा दत्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Aug 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Akshay says Lara laughed when he suggested she play Indira Gandhi in BellBottom
बेलबॉटम में लारा दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड फिल्म बेलबॉटम में अभिनेत्री लारा दत्ता द्वारा निभाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जब लारा दत्ता को सुझाव दिया गया था कि वो इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाएं, तो उनको हंसी आ गई थी। इस बात का खुलासा अभिनेता अक्षय कुमार ने किया है। उनका कहना है कि लारा दत्ता को जब इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार निभाने के लिए कहा गया, तो उनको हंसी आ गई थी, क्योंकि वो सोच रही थी उनके साथ मजाक किया जा रहा है।



दरअसल, लारा दत्ता को लगा कि अक्षय कुमार उनके साथ मजाक कर रहे हैं, क्योंकि उनको अपने में और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में कोई समानता नहीं दिखी थी। लारा को लगा था कि अक्षय कुमार उनके साथ शरारत कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म बेलबॉटम के निर्माता वाशू भगनानी हैं और इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

Trending Videos
Akshay says Lara laughed when he suggested she play Indira Gandhi in BellBottom
बेलबॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे इस फिल्म में लारा दत्ता को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए कास्ट किया गया।  उन्होंने कहा, मैंने फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार के लिए लारा दत्ता का नाम सुझाया था। लारा पहली अभिनेत्री थी, जिनका नाम इस भूमिका के लिए सबसे पहले मेरे दिमाग में आया था। इसके बाद मैंने उन्हें फोन किया और बताया कि फिल्म बेलबॉटम के लिए हम आपको इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए कास्ट कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay says Lara laughed when he suggested she play Indira Gandhi in BellBottom
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार ने कहा, मैं चाहता था कि वह इस फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने के बारे में विचार करे, लेकिन वह यह सुनते ही हंसने लगीं। उन्होंने इस पर विश्वास करने से इंकार कर दिया कि मैं गंभीरता से उनसे इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार को निभाने के लिए विचार करने के लिए कह रहा हूं। अक्षय ने कहा कि लारा को लंबे वक्त तक लगा कि मैं उनसे मजाक कर रहा हूं। 

 

Akshay says Lara laughed when he suggested she play Indira Gandhi in BellBottom
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय ने कहा कि इसके बाद मैंने उनको इस भूमिका के बारे में समझाया और कहा कि मुझे लगता है आप इस भूमिका के साथ न्याय कर सकती हैं। वहीं, लारा दत्ता ने भी अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब अक्षय कुमार ने उन्हें पहली बार इंदिरा गांधी के किरदार में देखा तो वो उनके बगल में बैठ गए और घूरते रहे।
 

विज्ञापन
Akshay says Lara laughed when he suggested she play Indira Gandhi in BellBottom
बेलबॉटम - फोटो : बेलबॉटम

लारा का कहना था कि जब मैंने अक्षय कुमार से पूछा कि वो मुझे क्यों घूर रहे हैं, तो उनका जवाब था, इंदिरा गांधी की भूमिका में मैं अलौकिक हूं। इस फिल्म को रंजीत एम तिवारी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed