सब्सक्राइब करें

फिर हंसते हंसते डराने आएंगे अक्षय, तमिल की सुपरहिट फिल्म का बनेगा रीमेक

मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar Tamil's superhit film remake will come out to scare laugh
अक्षय कुमार - फोटो : self

'स्त्री' की सफलता का श्रेय सिर्फ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को नहीं, बल्कि फिल्म के मजेदार कंसेप्ट को भी जाता है। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी थी। बॉलीवुड में बहुत ही कम हॉरर कॉमेडी फिल्में बनती हैं और सफल होती हैं। इसके पहले अजय देवगन की गोलमाल अगेन भी इस बार कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का थी। वहीं अक्षय कुमार की भूलभुलैया को कौन भूल सकता है भला। अक्षय सिर्फ खिलाड़ी फिल्में ही नहीं कॉमेडी में भी  नाम कमा चुके हैं। भूलभुलैया हालांकि साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी लेकिन आम भाषा में इसे हॉरर कॉमेडी ही माना गया था। 

Akshay kumar Tamil's superhit film remake will come out to scare laugh
akshay kumar

खबर है कि अक्षय दोबारा ऐसी ही एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म करने वाले हैं। तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म कंचनारू मुनि 2 का जल्द ही हिंदी वर्जन बनने वाला है। पहले फिल्म में सलमान खान और अजय देवगन को लेने की चर्चा थी। लेकिन बात बनी नहीं और फिल्म की प्रोड्यूसर शबीना खान ने अक्षय कुमार को इसमें कास्ट किया। अक्षय और शबीना कई फिल्में साथ कर चुके हैं। 

Akshay kumar Tamil's superhit film remake will come out to scare laugh
akshay kumar

खास बात यह है कि इस तमिल फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस थे जो इसके हिंदी रीमेक को भी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में उन्होंने डायरेक्टर के साथ राइटरए प्रोड्यूसर और एक्टर की भी भूमिका निभाई थी। फिल्म के राइट्स खरीद लिए गए हैं। फिल्म का काम अगले साल शुरू होगा। अब देखते हैं अक्षय कुमार अपना ह्यूमर इस फिल्म में फैला पाएंगे या भूलभूलैया से ही उन्हें लोग याद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar Tamil's superhit film remake will come out to scare laugh
akshay kumar

शादी के लिए प्रभास ने ढूंढ ली लड़की, जन्मदिन पर बताएंगे, कब लेंगे फेरे

बाहुबली 2 के बाद से लगातर इसके हीरो प्रभास की शादी की चर्चाएं हैं। हालांकि वह मीडिया में पूछे जाने पर इस मुद्दे पर खामोशी ओढ़े रहते हैं। वैसे वह इन सवालों पर इतना कह चुके हैं कि पता नहीं कहां से ये खबरें आती हैं। प्रभास किसी भी हीरोइन से अफेयर की बात नकारते हुए कह चुके हैं कि वह अपनी मां की मर्जी से विवाह करेंगे। 
बताया जा रहा है कि प्रभास की मां और मामा ने उनके लिए लड़की ढूंढ ली है और प्रभास अपने जन्मदिन 23 अक्तूबर को विवाह की तारीख सोशल मीडिया में घोषित करके फैन्स की मुराद पूरी कर सकते हैं। बाहुबली 2 के बाद बॉलीवुड के फैन्स भी प्रभास की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed