{"_id":"5d68a1ce8ebc3e013c6c9d10","slug":"akshaye-khanna-look-shocked-to-fans-asked-him-what-happen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय खन्ना को बिना बालों के देख हैरान हुए फैंस, बोले- 'ये क्या से क्या हो गया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय खन्ना को बिना बालों के देख हैरान हुए फैंस, बोले- 'ये क्या से क्या हो गया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshaye khanna
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय खन्ना उसी वक्त मीडिया के सामने आते हैं, जब उनकी कोई फिल्म आने वाली होती है। फिल्म ना होने पर वो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं । उनकी अगली फिल्म सेक्शन 375 रिलीज को तैयार है । इसमें वो ऋचा चड्ढा के साथ दिखेंगे । यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है । अक्षय फिल्म में फेमस क्रिमिनल लॉयर तरुण सलूजा का रोल निभाते नजर आएंगे ।
2 of 5
akshaye khanna
- फोटो : social media
हाल ही में अक्षय खन्ना को अलीबाग में स्पॉट किया गया । इस दौरान उन्होंने विग नहीं लगाई थी । इस लुक में अक्षय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं । फैंस अक्षय के इस लुक को देखकर थोड़ा हैरान हुए । लोगों ने कहा, 'ये क्या से क्या हो गया ।' वहीं कुछ फैंस ने अक्षय की तुलना हॉलीवुड एक्टर जेसन स्टेथम से की ।
3 of 5
akshaye khanna
- फोटो : social media
इस दौरान अक्षय ब्लैक टीशर्ट और जींस पहने नजर आए । अक्षय ने मीडिया को पोज नहीं दिए । वो सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गए । बता दें कि फिल्म 'सेक्शन 375' के लिए अक्षय और मेकर्स को समन भेजा गया है । पुणे के सिविल कोर्ट ने फिल्म के अंदर अदालत की प्रक्रियाओं को गलत तरीके से दिखाने और वकीलों के बारे में नकारात्मक तथ्य पेश करने का आरोप लगाया है ।
कोर्ट में याचिकाकर्ता वाजिद खान ने तर्क दिया दिया है कि फिल्म के ट्रेलर में रेप पीड़िता के किरदार को गलत तरीके से पेश किया गया है साथ ही वकीलों की छवि को भी गलत दिखाया गया है। फिल्म में ऋचा रेप पीड़िता की वकील का किरदार निभा रही हैं वहीं अक्षय खन्ना आरोपी के वकील की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
akshaye khanna
ट्रेलर में रेप पीड़िता से पुलिस थाने और अदालत के अंदर कई सवाल किए जाते हैं। याचिकाकर्ता ने इन सभी सवालों को अभद्र बताया है। याचिकाकर्ता के अनुसार, ट्रेलर में इस तरह के दृश्य बलात्कार पीड़ितों पर गलत प्रभाव डालेंगे और वे इस मामले को दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।