फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alanna Panday: अलाना की संगीत में कयामत लगीं अनन्या, गौरी खान-किम शर्मा समेत इन सितारों ने लूटी महफिल

Wed, 15 Mar 2023 09:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 Mar 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
Alanna Panday sangeet ceremony see Ananya Panday chunky panday Vidyut Jammwal gauri khan maheep kapoor looks
परिवार के साथ अनन्या पांडे - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की भाई की बेटी अलाना पांडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों 16 मार्च को शादी करने वाले हैं। वहीं, आज बुधवार 15 मार्च को उनकी संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सभी सेलेब्स एक से बढ़कर एक हॉट और ग्लैमरस लुक में नजर आए। अलाना की संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि किन-किन सेलेब्स ने आज महफिल लूटी।

Alanna Panday sangeet ceremony see Ananya Panday chunky panday Vidyut Jammwal gauri khan maheep kapoor looks
अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे के साथ - फोटो : Social media

अलाना की बहन अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे के साथ फंक्शन में पहुंची थीं। अनन्या ने ट्रेडिशनल लहंगा चोली पहनी थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। अनन्या ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा हुआ था। वहीं, अभिनेत्री की मां भावना पांडे ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था। वह भी खुले बालों और कम ज्वेलरी के साथ बेहद खूबसूरत नजर आईं। अभिनेता चंकी पांडे ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था, जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे थे।

अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी में सितारों का लगा मेला

Alanna Panday sangeet ceremony see Ananya Panday chunky panday Vidyut Jammwal gauri khan maheep kapoor looks
अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, गौरी खान - फोटो : Social media

अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी के लिए सलमान खान की बहन अलवीरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे थे। इस दौरान अलवीरा येलो कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, अतुल लाइट पिंक कुर्ते और ब्लैक पैंट पहने नजर आए। इसके साथ ही फंक्शन में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी शिरकत की थी। वह व्हाइट शर्ट और जींस पहने बेहद हॉट नजर आ रही थीं।

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने उर्दू को बताया भारतीय भाषा तो भड़का पाक, कहा- सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Alanna Panday sangeet ceremony see Ananya Panday chunky panday Vidyut Jammwal gauri khan maheep kapoor looks
किम शर्मा, अलाविया जाफरी, महीप कपूर - फोटो : Social media

अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी शिरकत की और अपनी खूबसूरती से महफिल लूटी। इस दौरान वह लाइट पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें सिल्वर वर्क किया हुआ था। वहीं खुले बालों के साथ वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। फंक्शन में 'मोहब्बतें' फेम किम शर्मा ने भी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने मल्टी कलर ड्रेस पहनी थी। वहीं, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी भी पिंक शरारा ड्रेस में कयामत ढा रही थीं।

Sonu Sood: पॉलिटिक्स में एंट्री करने जा रहे सोनू सूद! अभिनेता के खुलासे से हर कोई हैरान-परेशान

विज्ञापन
Alanna Panday sangeet ceremony see Ananya Panday chunky panday Vidyut Jammwal gauri khan maheep kapoor looks
शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर, विद्युत जामवाल - फोटो : Social media

अलाना की संगीत सेरेमनी में फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर और बहन अनुषा दांडेकर ने भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। शिवानी इस दौरान लाइट पिंक और पर्पल कलर की साड़ी पहने नजर आईं। वहीं, अनुषा पिंक कलर की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, अभिनेता विद्युत जामवाल ब्लैक पैंट और शर्ट पहने नजर आए, जिसमें वह बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।

Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर डिंपल ने रणबीर को जड़े थे 15-20 थप्पड़, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed