तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। जहां एक ओर तापसी अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर काफी चूजी हैं।
Taapsee Pannu: डाइट प्लान बनाने वाले पर जमकर पैसे खर्च करती हैं तापसी पन्नू, रकम जानकर नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, अपनी फिटनेस को लेकर भी वह काफी ज्यादा गंभीर रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह अपने डाइटिशियन पर कितना खर्च करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खर्च को लेकर कई बार घरवाले उनसे नाराज भी हो जाते हैं।
Salman Yusuff: सलमान युसूफ को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया गया परेशान, कन्नड़ में बात करने के लिए बनाया गया दबाव
इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा उनके पिता ने सारी उम्र पैसे कमाए और बचाए, लेकिन खुद पर कभी फिजूलखर्ची नहीं की। इस दौरान उन्होंने अपने डाइटिशियन पर हर महीने होने वाले खर्चे का खुलासा भी कर दिया। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने बताया कि वह प्रति माह एक लाख रुपये खर्च करती हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए उन्हें उनके पिता से डांट पड़ने वाली है।
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को इंटरनेशनल एजेंसी ने बताया ब्राजीलियन मॉडल, फैंस ने लगा दी क्लास
एक्ट्रेस ने कहा कि बाद में हॉस्पिटल के लिए खर्च करने से बेहतर है कि आप अपनी सेहत और डाइटीशियन पर खर्च करें। तापसी ने बताया कि उनकी डाइट हर फिल्म के साथ बदलती है और हर 4-5 साल में उनकी बॉडी टाइप बदलती है। डाइट प्लान बनाने के लिए बहुत सी डिटेल्स की जरूरत होती हैं, इसलिए उन्हें पेशेवर मदद की जरूरत पड़ती है। वह कहती हैं कि यह एक आवश्यकता है और एक अभिनेता के लिए इसके अलावा और क्या निवेश हो सकता है।
Bollywood: मौत के बाद रिलीज हुई इन सितारों की आखिरी फिल्म, लिस्ट में शामिल है सतीश कौशिक का नाम
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी आखिरी बार ब्लर में नजर आई थीं। वह जल्द ही राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म को इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज करने की तैयारी है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
Divya Khosla: यह भी कोई हादसा है! सेट पर घायल होने का फोटो शेयर करना दिव्या को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया ट्रोल