बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिला है। इसी के चलते अलाया एफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी यह खुशी जाहिर की है और एक पोस्ट किया है। बता दें कि इस पोस्ट के बाद से अलाया जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।
बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिलने पर जमकर ट्रोल हो रहीं अलाया फर्नीचरवाला, फैंस बोले 'पैसे दो और खरीद लो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाया एफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो फैंस को धन्यवाद कह रही हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि अलाया ने हाथ में ट्रॉफी ली हुई है और उसके साथ ही वह पोज कर रही हैं। साथ ही अलाया ने फैंस को धन्यवाद भी कहा है और एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा आपके इतने प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं आपकी आभारी रहूंगी और वादा भी करती हूं कि हर रोज और ज्यादा मेहनत करूंगी और अपना बेस्ट दूंगी। मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया।
View this post on Instagram
बता दें कि इस पोस्ट के बाद से जहां एक तरफ उनके फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ यूजर्स अलाया का मजाक बना रहे हैं और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सबसे फेक अवॉर्ड फेक कलाकारों के लिए." वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि हिना खान उनसे भी ज्यादा दमदार दावेदर थी, उन्हें यह अवार्ड मिलना चाहिए था।
इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि इसके लिए कितने पैसे दिए थे। जबकि दूसरे ने लिखा, बिक गई है ये सरकार। अलाया एफ को यह पोस्ट करना थोड़ा भारी पड़ गया है क्योंकि उन्हें लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं और ट्रोल भी किया जा रहा है।
अलाया ने सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया ने सैफ की बेटी का किरदार निभाया था और तब्बू अलाया की मां के किरदार में नजर आई थीं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अलाया 'एक और गजब कहानी' नाम की फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, आदित्य सील और अमृता पुरी मुख्य भूमिका में होंगे।

कमेंट
कमेंट X