फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Abbas Zafar: तांडव पर अली अब्बास जफर ने खुलकर की बात, बोले- मैं एक कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म निर्माता नहीं हूं

Tue, 20 Sep 2022 05:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar talks about his First web series tandav and says he is not a contoversial filmmaker
तांडव विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर - फोटो : Twitter

अपनी वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे निर्देशक अली अब्बास जफर ने बॉलीवुड को कईं बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है। इन फिल्मों में सलमान खान स्टारर फिल्म ' एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' का नाम भी शामिल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। अक्सर तारीफ लूटने वाले अली अब्बास जफर की पहली वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सीरीज विवादों में भी घिर गई है और इन्हीं की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में सीरीज के निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'तांडव' को लेकर खुलकर बात की है, जिसमें उन्हें कहते सुना गया कि 'तांडव' को छोड़कर, मेरा कोई भी प्रोजेक्ट विवादास्पद प्रकृति का नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने इसी पैटर्न का आगे भी पालन करना चाहते हैं।

Ali Abbas Zafar talks about his First web series tandav and says he is not a contoversial filmmaker
अली अब्बास जफर - फोटो : Social Media

सैफ अली खान और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर 'तांडव', साल 2021 में विवादों में घिर गई थी। सीरीज के एक दृश्य में हिंदू देवताओं के कथित चित्रण को लेकर देश भर में कई एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब इस सीरीज के बारे में बात करते हुए अली अब्बास जफर ने इंटरव्यू में जोर देकर कहा कि वह एक कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म निर्माता नहीं हैं और सभी समुदायों और संस्कृतियों का सम्मान करते हैं। अली बोले, 'मैं एक कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म निर्माता या स्टोरी टेलर नहीं हूं, मेरी आखिरी रिलीज हुई तांडव से पहले की कोई भी फिल्म विवादास्पद नहीं रही है। मुझे ऐसी कहानियां बताना पसंद है जो बहुत मानवीय हैं और मैं अभी और अपने काम के साथ फ्यूचर में भी उसी पैटर्न का पालन करना चाहता हूं।'  

Ali Abbas Zafar talks about his First web series tandav and says he is not a contoversial filmmaker
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अली अब्बास जफर ने एक वर्चुअल इंटरव्यू में एक मीडिया संस्थान से कहा, 'मेरे मन में सभी समुदायों और संस्कृतियों के लिए सम्मान है। भारतीय संस्कृति की खूबसूरती यह है कि हम बहुत प्यार और आपसी सम्मान के साथ सह-अस्तित्व में हैं और मैं इसे अपनी फिल्मों में दिखाना चाहता हूं।' फिल्म निर्माता को 'सुल्तान, टाइगर जिंदा है, और भारत' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में थें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar talks about his First web series tandav and says he is not a contoversial filmmaker
अली अब्बास जफर - फोटो : instagram/aliabbaszafar

अली अब्बास जफर का मानना है कि किसी भी क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोगों को दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए। अली ने कहा, 'आप जो कुछ भी बनाते हैं वह अंततः दर्शकों के लिए होता है और आप उन्हें नाराज नहीं कर सकते। आपको उनके प्रति संवेदनशील, दयालु  होने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके प्रोजेक्ट को अपने विश्वास, विचार या राय के बावजूद देखने जा रहे हैं। और एक दर्शक आपके प्रोजेक्ट के लिए जो कुछ भी महसूस करता है, वे इसके बारे में ईमानदार हैं। एक क्रिएटिव व्यक्ति के रूप में हमें उसका सम्मान करना चाहिए और ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिसे दोहरे या कई तरीकों से लिया जा सकता है।' हाल ही में अली अब्बास जफर की फिल्म 'जोगी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed