{"_id":"5ff41df88ebc3e419f6b9df3","slug":"ali-abbas-zafar-ties-the-knot-with-alicia-zafar-share-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अली अब्बास जफर की दुल्हन की ये है पहली तस्वीर, फ्रांस के रास्ते इस तरह ईरान बना ससुराल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अली अब्बास जफर की दुल्हन की ये है पहली तस्वीर, फ्रांस के रास्ते इस तरह ईरान बना ससुराल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास जफर की शादी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास जफर के निकाह के बाद अपनी बेगम के साथ पहली तस्वीर सामने आ गई है। राघवेंद्र राठौड़ की डिजाइन की हुई शेरवानी में अली जितने आकर्षक दिख रहे हैं, उतनी ही खूबसूरत उनकी बेगम दिख रही हैं तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई चित्ताकर्षक पोशाक में। अली ने ये शादी फ्रांस में बसे एक ईरानी परिवार की लड़की से की है।
2 of 5
अली अब्बास जफर की शादी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक अली अब्बास जफर की बेगम का नाम अलीसिया है और अलीसिया से अली का निकाह तीन जनवरी को देहरादून में बने उनके नए आलीशान मकान में हुआ। इस पूरे जश्न में गिनती के लोग ही शामिल हो सके और अली को सबसे ज्यादा कमी इस दौरान खली अपने भाई शम्स की जो उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों के चलते ब्रिटेन से इस शादी में शामिल होने भारत नहीं आ सके।
3 of 5
अली अब्बास जफर की शादी
- फोटो : instagram/aliabbaszafar
खास बात ये रही कि अली अब्बास जफर ने इस निकाह में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को डिजिटली शामिल किया। जी हां, इस पूरे निकाह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी और करीब तीस मिनट तक चले इस आयोजन को इन लोगों ने अपने घरों में बैठे-बैठे देखा। निकाह संपन्न कराने के लिए मौलाना रिवायत अली, मौलाना कमाल और मौलाना शहंशाह को खासतौर से आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अली अब्बास जफर
- फोटो : instagram/aliabbaszafar
अली का निकाह जिन मोहतरमा अलीसिया से हुआ है, उनका परिवार फ्रांस में रहता है। ईरान से फ्रांस में जा बसे इस परिवार के लोग भी निकाह में शरीक नहीं हो पाए लेकिन, इस दौरान जो लोग भी यहां पहुंचे, वे बताते हैं कि अलीसिया आइवरी लहंगे और सोने के आभूषणों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। और, अली का रुआब भी इस दौरान कुछ कम नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
अली अब्बास जफर
- फोटो : instagram/aliabbaszafar
अली के पिता सैयद कल्बे हैदर जैदी और माता इफ्फत आरा जैदी ने इस दौरान दूल्हे और दुल्हन को देर तक गले लगाए रखा और खुशी से भर आईं आंखों से दोनों को खूब दुआएं दीं। अली अब्बास जफर ने हाल ही में देहरादून में एक आलीशान मकान बनवाया है और इस मकान को अपने माता पिता को समर्पित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।