{"_id":"5fb763fbdab7e165cd22be85","slug":"ali-fazal-know-about-him-some-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘3 इडियट्स’ में काम करके मशहूर हुए अली फजल, विदेशी फिल्मों में भी बिखेर चुके जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘3 इडियट्स’ में काम करके मशहूर हुए अली फजल, विदेशी फिल्मों में भी बिखेर चुके जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल
- फोटो : instagram/alifazal9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अली फजल इन दिनों फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में छाए हुए हैं। उनके द्वारा निभाए तमाम किरदार लोगों को खूब पसंद आए हैं। 1986 में लखनऊ में जन्मे अली फजल का परिवार मुख्यत: इलाहाबाद का रहने वाला है। अली फजल जब 18 साल के थे तब उनके माता पिता अलग हो गए। उनका पालन पोषण उनकी नानी के यहां हुआ। अली फजल ने अपनी स्कूली पढ़ाई लखनऊ और देहरादून से की।
2 of 5
अली फजल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्कूली दिनों से ही अली फजल ड्रामा, प्ले और डिबेट में हिस्सा लेते थे। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों से उन्होंने थियेटर में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने स्क्रीन पर अपना डेब्यू 2008 में रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म 'द अदर एंड ऑफ द लाइन' में कैमियो से की थी। इसके बाद वह 2009 में अमेरिकी टीवी मिनी सीरीज 'बॉलीवुड हीरो' में नजर आए थे। निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा ने कॉलेज के दौरान उन्हें एक प्ले में देखा। इसके बाद उन्होंने अली को फिल्म ‘एक ठो चांस’ (2009) में मौका दिया।
3 of 5
अली फजल
- फोटो : अमर उजाला
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स में सभी ने अली फजल को नोटिस किया। फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस था। अली फजल पृथ्वी थियेटर में एक प्ले कर रहे थे जहां 3 इडियट्स के प्रोडक्शन हाउस के एक व्यक्ति ने उन्हें देखा और हिरानी को उनका नाम सुझाया। फिल्म में अली फजल ने एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट जॉय लोबो का किरदार किया। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 2017 में जूडी डेंच के साथ स्टीफन फ्रीयर्स द्वारा निर्देशित 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में अली ने काम किया। अगले साल 2021 वे हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अली फजल
- फोटो : instagram/alifazal9
अली को बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है। एक एथलीट होने के साथ-साथ वे एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं। अली फजल ने फिल्म 'फुकरे' में एक म्यूजिशियन का किरदार निभाया था। इसकी एक वजह शायद यह भी है कि असल जिंदगी में भी वे गिटारिस्ट हैं। इसके साथ ही अली को कविताएं लिखने का भी शौक है।
विज्ञापन
5 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : instagram/alifazal9
अली फजल लंबे समय से अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने इसी साल अप्रैल महीने में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की योजना बनाई थी लेकिन जून महीने में अली ने अपनी मां को खो दिया। पहले कोरोना फिर मां के निधन की वजह से उन्होंने फिलहाल शादी टाल दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।