फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हॉलीवुड फिल्म में खतरनाक विलेन बनकर मशहूर हुए प्रियांशु पेनयुली, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिली खास पहचान

Fri, 20 Nov 2020 12:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 20 Nov 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Priyanshu Painyuli know unknown facts about him
प्रियांशु दर्दयुली - फोटो : instagram: priyanshupainyuli

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में कई वेब सीरीज और फिल्मों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन वेब सीरीज और फिल्मों ने बहुत से सितारों को सिनेमा जगत में खास पहचान भी दिलाई है। इस साल ओटीटी प्लेमफॉर्म पर मशहूर हुए कलाकारों में से एक अभिनेता प्रियांशु पेनयुली भी हैं। प्रियांशु पेनयुली ने कई फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। 

Priyanshu Painyuli know unknown facts about him
प्रियांशु दर्दयुली - फोटो : instagram: priyanshupainyuli

इस साल वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन में नजर आए थे। फिल्म एक्सट्रैक्शन में प्रियांशु पेनयुली ने खतरनाक विलेन की भूमिका अदा की थी। वह फिल्म के मुख्य विलेन आमिर आसिफ की भूमिका में थे। दर्शकों ने फिल्म में प्रियांशु पेनयुली को इस किरदार में खूब पसंद किया था। इसके अलावा वह इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म की एक बहुचर्चित वेब सीरीज में भी दिखाई दिए थे। उसमें भी उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई। 

Priyanshu Painyuli know unknown facts about him
प्रियांशु दर्दयुली - फोटो : instagram: priyanshupainyuli

प्रियांशु पेनयुली की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका जन्म 29 अगस्त साल 1988 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की। कॉलेज के बाद प्रियांशु पेनयुली ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, लंबे समय तक उन्होंने मॉडलिंग की। उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम साल 2015 में आई वेब सीरीज बैंग बाजा बारात से रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanshu Painyuli know unknown facts about him
प्रियांशु दर्दयुली - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वेब सीरीज के बाद वह फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन 2 में नजर आए। इस फिल्म में प्रियांशु पेनयुली के अभिनय को पसंद किया गया। इसके बाद वह कॉमेडी शॉर्ट फिल्म हाईजैक, वंस अगेन और अपस्टेयर में अभिनय करते हुए दिखाई दिए, लेकिन प्रियांशु पेनयुली को असली पहचान हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन से ही मिली थी। 

विज्ञापन
Priyanshu Painyuli know unknown facts about him
प्रियांशु दर्दयुली - फोटो : instagram: priyanshupainyuli

यह एक अमेरिकन एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। एक्सट्रैक्शन में प्रियांशु पेनयुली के साथ हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ, रणदीप हुड्डा, पंकज त्रिपाठी और अभिनेत्री गोलशिफ्ते फरहानी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म एक्सट्रैक्शन का निर्देशन सैम हैराग्वे ने किया था। ओटीटी प्लेमफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

पढ़ें: कोरोना वायरस का शिकार हुए निखिल द्विवेदी, खुद को किया होम क्वारंटीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed