फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा के घर इस साल अब नहीं बजेगी शहनाई, देखिए क्या कहते हैं होने वाले दूल्हे अली फजल

Tue, 04 Aug 2020 11:41 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 04 Aug 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Ali Fazal postponed his wedding with Richa Chadha for next year due to Coronavirus pandemic
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल की शादी के चर्चे इस साल की शुरुआत से लेकर लॉकडाउन भर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई भी तारीख तय नहीं की गई है। अब एक इंटरव्यू के दौरान अली ने बताया है कि वह अभी अपनी शादी को लेकर पूरी तरह से योजनाबद्ध तो नहीं हैं लेकिन हो सकता है कि वह अगले साल की शुरुआत में ही शादी कर लें। 

Ali Fazal postponed his wedding with Richa Chadha for next year due to Coronavirus pandemic
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में ऋचा चड्ढा ने भी कहा है कि वह अपने सभी प्रियजनों की उपस्थिति में अपनी शादी को अंजाम देना चाहते हैं। अली और ऋचा की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इन दोनों ने इस साल अप्रैल के महीने में ही एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। 

Ali Fazal postponed his wedding with Richa Chadha for next year due to Coronavirus pandemic
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

मार्च के महीने में देश में कोरोना ने दस्तक दे दी। इसकी वजह से लॉकडाउन हो गया और इन दोनों की शादी की सभी योजनाएं धराशायी हो गईं। कुछ दिन पहले मीडिया में खबर थी कि अब इन दोनों की शादी इस साल के अंत में होने वाली है। हालांकि, इस जोड़े ने खुद सामने आकर अपनी शादी के बारे में उड़ रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Fazal postponed his wedding with Richa Chadha for next year due to Coronavirus pandemic
रिचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अली फजल ने कहा, 'देखते हैं कि कब हम इस परिस्थिति को पूरी तरह से अपनाने के काबिल बन पाते हैं। उसके बाद ही हम सभी लोग इस बारे में फैसला लेंगे। हो सकता है कि अगले साल की शुरुआत में ही हम दोनों शादी कर लें।' 

विज्ञापन
Ali Fazal postponed his wedding with Richa Chadha for next year due to Coronavirus pandemic
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में ऋचा ने भी कहा, 'इस शादी को आगे बढ़ाने का सिर्फ एक ही कारण है कि हम चाहते हैं कि हमारी शादी में हमारे सभी प्रिय जन शामिल हों और हमें आशीर्वाद दें। जोकि इस परिस्थिति में संभव नहीं है।' बता दें कि अभिनेता वरुण धवन और उनकी प्रेमिका नताशा दलाल की शादी भी इस लॉकडाउन की वजह से ही टल गई है।

पढ़ें: इन बॉलीवुड स्टार्स के तलाक ने सबको किया हैरान, अरबाज और मलाइका रहे सबसे ज्यादा चर्चा में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed