{"_id":"5f28ee8c8ebc3e299561b6fe","slug":"sushant-singh-rajput-case-bihar-dgp-gupteshwar-pandey-slams-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस: बिहार पुलिस का मुंबई पुलिस पर आरोप, 'हमें काम नहीं करने दे रहे, लेकिन अब हम बड़ा फैसला लेंगे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत केस: बिहार पुलिस का मुंबई पुलिस पर आरोप, 'हमें काम नहीं करने दे रहे, लेकिन अब हम बड़ा फैसला लेंगे'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस की तनातनी बरकरार है। बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। एक बार फिर से डीजीपी बिहार ने मुंबई पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि 'सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन इस मामले को शुरुआत से देखना पड़ेगा।' उन्होंने कहा कि 'मुंबई पुलिस हमारे साथ अपराधियों की तरह बर्ताव कर रही है। उनकी मंशा साफ नहीं है और काम करने से रोका जा रहा है।'
3 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
गुप्तेश्वर पांडे ने आगे कहा कि 'दिशा सालियान के नाम से ही मुंबई पुलिस भड़क जाती है। ऐसे कैसे फाइल डिलीट हो जाती है। दिशा के नाम से ही ये लोग सकपका जाते हैं, हमें रिपोर्ट्स तक नहीं देते हैं। हमें परेशान कर रहे हैं, न काम करने दे रहे हैं और न ही मदद कर रहे हैं।' बता दें कि दिशा सालियान, सुशांत की एक्स मैनेजर थीं। सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में जब बिहार पुलिस की टीम मुंबई पुलिस के पास पहुंची तो उन्हें बताया गया कि दिशा सालियान की फाइल गलती से डिलीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, विनय तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन करने पर बिहार के डीजीपी ने कहा कि 'उन्हें तुरंत छोड़ा जाए। एक कैदी की तरह एसपी के हाथ पर निशान बना दिया गया। बिहार पुलिस सूचना के लिए भटक रही है लेकिन कोई सहयोग करने को तैयार नहीं है।' बता दें कि विनय तिवारी जांच के लिए मुंबई पहुंचे ही थे कि बीएमसी की टीम ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया। बाद में बीएमसी ने सफाई दी कि नियमों के तहत ऐसा किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती से अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ करेगा। रिया से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस जांच में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। ईडी को सुशांत के बैंक खातों की डिटेल मिल चुकी है। इसी सिलसिले में रिया से पूछताछ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।