फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Fazal- Richa Chadha Wedding: अली-ऋचा की शादी में फोन साथ ले जा सकेंगे मेहमान, बस माननी होगी ये शर्त

Sat, 24 Sep 2022 05:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Sep 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Ali Fazal Richa Chadha wedding Actors skips No Phone Policy guest can use their mobiles
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड का एक और प्रेमी जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं अली फजल और ऋचा चड्ढा की। बीते कुछ दिनों से दोनों अपनी शादी की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी शादी को लेकर दोनों कलाकार काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच उनकी वेडिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहमानों को ध्यान में रखते हुए दोनों की शादी के लिए नियम बनाए गए हैं।

Ali Fazal Richa Chadha wedding Actors skips No Phone Policy guest can use their mobiles
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 30 सितंबर को दोनों की शादी की रस्में शुरू होने जा रही हैं। वहीं 6 अक्टूबर को दोनों शादी करने वाले हैं। इस शादी में 'नो फोन पॉलिसी' नहीं रखी गई है। बस इसकी एक छोटी सी शर्त है। मेहमान शादी की फोटो न क्लिक करने की शर्त पर अपना फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि कपल ने ये फैसला इस वजह से लिया है ताकि लोग यह शादी बिना किसी टेंशन के इंजॉय कर सके। यह कपल चाहता है कि इस समारोह में शिरकत करने वाले मेहमानों का खास ख्याल रखा जाए। 

Ali Fazal Richa Chadha wedding Actors skips No Phone Policy guest can use their mobiles
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में दोनों के शादी का कार्ड वायरल हो गया था। कपल अपनी शादी को खास बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं जिसकी वजह से उन्होंने अपनी शादी का कार्ड भी अलग तरीके से डिजाइन करवाया है। दोनों का वेडिंग कार्ड देखने में माचिस के डिब्बे की तरह है। साथ ही इसे देखकर 90 के दशक वाला जमाना भी याद आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Fazal Richa Chadha wedding Actors skips No Phone Policy guest can use their mobiles
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो 'थ्री इडियट्स' जैसी फिल्म में छोटी सी भूमिका से अपनी शुरुआत करने वाले अली फजल अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। भारतीय फिल्मों के अलावा एक्टर हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। फ्यूरियस 7 और विक्टोरिया और अब्दुल उनकी प्रमुख विदेशी फिल्में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed