फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान से आमिर- काजोल तक का 'बेटा' बन चुका है ये अभिनेता, नई तस्वीरों में पहचानना होगा मुश्किल

Wed, 27 May 2020 02:11 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 May 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ali Haji Child Artist From Aamir Khan Kajol Starrer Fanaa Is All Grown Up Here Are His Latest Photos
अली हाजी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में चाइल्ड एक्टर्स का हमेशा से ही बोलबाला रहा है। चाहें वो किसी अभिनेता के बचपन का किरदार निभा रहे हों या किसी सुपरस्टार के बच्चे का किरदार। सभी को अभिनय के वक्त इन बच्चों की मासूमियत भा जाती है। जैसे फिल्म 'फना' में आमिर और काजोल का बेटा बना छोटा रेहान, जिसकी मासूमियत लोगों के दिलों में घर कर गई थी।कई चाइल्ड आर्टिस्ट कुछ फिल्मों के बाद पढ़ाई पर ध्यान लगाने की वजह से सिनेमा से नदारद हो जाते हैं। तो कुछ लगातार बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करते रहते हैं।

Ali Haji Child Artist From Aamir Khan Kajol Starrer Fanaa Is All Grown Up Here Are His Latest Photos
फना - फोटो : yout tube

हाल ही में फिल्म 'फना' को रिलीज हुए 14 साल पूरे हुए हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार आमिर खान और काजोल ने निभाया था। फिल्म में काजोल और आमिर का एक बच्चा भी होता है। जो फिल्म में महज चार साल का होता है। क्या आप जानते हैं कि ये बच्चा कौन था? और अब ये बच्चा कहां हैं? नहीं जानते होंगे ना, तो हम बताते हैं।

Ali Haji Child Artist From Aamir Khan Kajol Starrer Fanaa Is All Grown Up Here Are His Latest Photos
अली हाजी, सलमान खान - फोटो : Social Media

फिल्म में आमिर और काजोल के बेटे का किरदार निभाया था अभिनेता अली हाजी ने। अली हाजी अब बड़े हो गए हैं और काफी हैंडसम भी। अली हाजी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने स्क्रीन पर सलमान खान के बेटे का भी किरदार निभाया है। यही नहीं बल्कि वो सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के बेटे का किरदार भी 'ता रा रम पम' फिल्म में निभा चुके हैं। फिल्मों में उनकी क्यूटनेस देखते ही बनती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Haji Child Artist From Aamir Khan Kajol Starrer Fanaa Is All Grown Up Here Are His Latest Photos
अली हाजी - फोटो : Social Media

अली हाजी ने छोटी सी उम्र से ही पर्दे पर दस्तक दे दी थी। फिल्मों के साथ ही विज्ञापनों में भी अली नजर आए। उन्होंने अब तक 100 से भी अधिक विज्ञापनों में काम किया है। अली हाजी अब 20 साल के हो चुके हैं। अली अब भी पहले की ही तरह बेहद क्यूट लगते हैं साथ ही साथ वो बहुत हैंडसम भी दिखने लगे हैं। अली का जन्म साल 1999 में मुंबई में हुआ था। इन्होंने 2006 से ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।

विज्ञापन
Ali Haji Child Artist From Aamir Khan Kajol Starrer Fanaa Is All Grown Up Here Are His Latest Photos
अली हाजी - फोटो : social media

हाल ही में अली साल 2019 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' में नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने कुणाल कपूर अभिनीत फिल्म 'द नोबलमैन' में भी काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। इतना ही नहीं अली का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसका नाम क्लीन स्टेट स्टूडियो है। अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए वो दो धारावाहिक को लिखकर डायरेक्ट भी कर चुके हैं। जिनमें पहला 'काया' और दूसरा 'द मैड वर्ल्ड ऑफ रुस्तम ईरानी' शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed