11 मार्च को देशभर में शिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। शिवरात्रि के मौके पर आलिया भट्ट और निर्देशक अयान मुखर्जी साथ में शिव मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया।
आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी साथ में पहुंचे शिव मंदिर, अभिनेत्री ने कहा- ‘कुछ खास मांगा है लेकिन...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुक्स की बात करें तो इस दौरान आलिया ने लाल रंग का सूट पहना हा था जबकि अयान ने सफेद कुर्ता पैजामा पहना हुआ था। मंदिर से निकलने के बाद दोनों की तस्वीर सामने आई है। वहां मौजूद पैपराजी ने आलिया से पूछा कि 'कुछ खास मांगा?' तो उन्होंने कहा कि 'हां मांगा है पर बता नहीं सकती।'
View this post on Instagram
बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की मुख्य भूमिका है। हाल ही में रणबीर कोविड 19 से पॉजिटिव पाए गए थे। उनका घर पर इलाज चल रहा है और वह आइसोलेशन में हैं। गुरुवार को आलिया ने एक नोट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और वह आगे काम शुरू करेंगी।
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि 'मैंने आपके सभी मैसेज पढ़े। मेरा कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है। आइसोलेशन के बाद और डॉक्टर्स से बात करने के बाद मैं आज से फिर से काम पर लौटी हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं ख्याल रख रही हूं और सुरक्षित हूं। आप भी खुद का ख्याल रखिए। सभी को ढेर सारा प्यार।'
इससे पहले रणबीर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के कोविड 19 पॉजिटिव की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'आपकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए। रणबीर का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वह ठीक हो रहा है। वह घर पर सेल्फ क्वारंटीन में है और सभी नियमों का पालन कर रहा है।'
विराट कोहली ने साझा की अनुष्का शर्मा के साथ की तस्वीर, बेटी के जन्म के दो महीने पूरे होने पर किया सेलिब्रेट