फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘अमर उजाला’ ने 28 नवंबर को ब्रेक की थी कृति के सीता बनने की खबर, लक्ष्मण का रोल करेगा ये हीरो

Fri, 12 Mar 2021 10:39 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Mar 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala break the news of Kriti Sanon to be cast as Sita In Adipurush now Sunny Singh will play the character of Laxman
सनी, प्रभाष, कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ ने पिछले साल 28 नवंबर को जो खबर सबसे पहले ब्रेक की थी, उसे फिल्म के निर्माताओं ने अब जाकर जगजाहिर किया है। ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले आपको बताया था कि फिल्म ‘तानाजी’ बनाने वाले निर्देशक ओम राउत को फिल्म ‘आदिपुरुष’ में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ सीता का किरदार निभाने के लिए कृति सैनन ही मिल पाई है। फिल्म में लक्ष्मण को लेकर अरसे से चल रही तलाश भी बैक टू बैक तीन सोलो फ्लॉप फिल्में दे चुके अभिनेता सनी सिंह पर रुकी है।

 
Amar Ujala break the news of Kriti Sanon to be cast as Sita In Adipurush now Sunny Singh will play the character of Laxman
आदिपुरुष की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का एलान जिस जोरशोर से हुआ था, उस उत्साह ये फिल्म आगे नहीं बढ़ पा रही है। फिल्म की कास्टिंग अभी तक चल ही रही है। फिल्म में राम के लिए प्रभास को लिए जाने पर जितनी खुशी लोगों ने जाहिर की थी, फिल्म को उतना ही नकारात्मक प्रचार इसमें रावण के किरदार के लिए चुने गए सैफ अली खान के बयानों से मिला। फिल्म की राइटिंग टीम ने उनके किरदार को जिस तरह का रचा है, उसे लेकर ही सैफ ने बयान दे दिया और मामला वहीं से बिगड़ा चल रहा है।

Amar Ujala break the news of Kriti Sanon to be cast as Sita In Adipurush now Sunny Singh will play the character of Laxman
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े कलाकारों से ओम राउत फिल्म के अलग अलग किरदारों के लिए मिल चुके हैं, लेकिन फिल्म की राइटिंग टीम पर लोग अब भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म में किसी रामचरित मानस या रामायण विशेषज्ञ का नाम अब तक सामने नहीं आया है। जिन लोगों से ओम राउत ने फिल्म में मुख्य किरदार करने के लिए संपर्क किया भी है, उनका मानना यही है कि इस फिल्म में भावुकता पर कम और स्पेशल इफेक्ट्स पर जोर ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala break the news of Kriti Sanon to be cast as Sita In Adipurush now Sunny Singh will play the character of Laxman
कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon

फिल्म ‘आदि पुरुष’ की पटकथा लेकर ओम राउत तमाम बड़े कलाकारों से मिले हैं। बताया जाता है कि सीता के किरदार के लिए वह दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के चक्कर लगा चुके हैं। दीपिका पहले से ही नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही एक फिल्म में प्रभास के साथ काम करने को हां कर चुकी हैं। अनुष्का ने सीता का किरदार करने से इस फिल्म में तो मना कर दिया लेकिन चर्चा रही है कि वह निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म में ऋतिक रोशन के राम बनने पर सीता का रोल कर सकती हैं। पहली कतार की नायिकाओं के मना करने के बाद ओम राउत को टी सीरीज प्रबंधन ने कृति सैनन का नाम सुझाया। दीपिका और अनुष्का से छूटा रोल लपकने में कृति ने पल भी देर नहीं लगाई। ये बात बीते साल नवंबर की है।




फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए ओम राउत को नहीं मिली पहली पसंद की ‘सीता’, अब कृति के साथ शुरू करेंगे शूटिंग

विज्ञापन
Amar Ujala break the news of Kriti Sanon to be cast as Sita In Adipurush now Sunny Singh will play the character of Laxman
सनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत के सामने अब बड़ी दिक्कत फिल्म में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, दशरथ, कौशल्या, सुमित्रा, कैकेई, विभीषण, हनुमान, अंगद, मंदोदरी आदि की कास्टिंग को लेकर चल रही है। फिल्म में प्रभास के कद के हिसाब से उन्हें बाकी कलाकार नहीं मिल पा रहे हैं। लक्ष्मण के अहम किरदार के लिए जिन सनी सिंह के नाम का एलान शुक्रवार को हुआ है, वह ‘प्यार का पंचनामा 2’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में कार्तिक आर्यन के पार्टनर रहे हैं। टी सीरीज की फिल्मों ‘दे दे प्यार दे’ और ‘पति पत्नी और वो’ में भी उन्होंने अपनी विशेष झलकियां दिखाई हैं। पर, उनकी तीन सोलो हीरो फिल्मे ‘झूठा कहीं का’,  ‘उजड़ा चमन’ और ‘जय मम्मी दी’ कतार से फ्लॉप रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed