फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा जवाब देकर कंगना की बोलती बंद कराने वाली आलिया ने एक तीर से साधे दो निशाने

Mon, 11 Feb 2019 08:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 11 Feb 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt and Kangana Ranaut row Alia has responded to Manikarnika actress
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के आरोपों के मद्देनजर आलिया भट्ट एक तीर से दो शिकार करने का करिश्मा करती हुई दिखाई पड़ रही हैं। आलिया ने अनोखे अंदाज में जवाब देकर न केवल कंगना रनौत को चुप करा दिया, बल्कि इस नायाब अंदाज के कारण तारीफें भी बटोर रही हैं।  
Alia Bhatt and Kangana Ranaut row Alia has responded to Manikarnika actress
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के प्रति फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने से नाराज कंगना ने आमिर खान, आलिया भट्ट और ट्विंकल खन्ना जैसे सितारों पर मतलबी होने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, कंगना ने आलिया भट्ट को करन जौहर के हाथों की कठपुतली तक करार दिया था। 
 
Alia Bhatt and Kangana Ranaut row Alia has responded to Manikarnika actress
alia bhatt - फोटो : instagram
कंगना के आरोपों से तिलमिलाई आलिया भट्ट ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ ही दी। आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर ‘मणिकर्णिका’ का समर्थन नहीं करने की वजह से कंगना मुझसे नाराज हैं तो मैं उनसे निजी तौर पर माफी मांग लूंगी। अपने इस समझदारी भरे जवाब से आलिया एक बार फिर अपने प्रशंसकों की तारीफें बटोर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt and Kangana Ranaut row Alia has responded to Manikarnika actress
kangana ranaut - फोटो : file photo
बता दें कि कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ‘आलिया ने मुझे अपनी फिल्म राजी का ट्रेलर भेजा था और कहा था कि-प्लीज, इसे जरूर देखना। ट्रेलर देखने के बाद मैंने मेघना गुलजार और आलिया को फोन किया था। मेरे लिए वह आलिया या करन जौहर की फिल्म नहीं थी। मेरे लिए वह सहमत खान की कहानी थी। वह लड़की जिसने अपना सब कुछ देश पर कुर्बान कर दिया था। लेकिन मेरी फिल्म के लिए किसी ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। मेरी बारी आने पर सब यह सोचकर चुप हो जाते हैं कि कहीं कंगना की फिल्म ज्यादा हिट न हो जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed