फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोट लगने के बाद भी रणबीर के साथ खतरनाक स्टंट कर रही हैं आलिया, सेट से लीक हुई तस्वीर

Sat, 24 Nov 2018 01:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt and Ranbir kapoor action scene picture leaked from Brahmastra
Alia Bhatt and Ranbir kapoor - फोटो : twitter

आलिया भट्ट को हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिगं वक्त चोट लग गई थी। आलिया को चोट लगते ही रणवीर उन्हें क्लीनिक लेकर भी गए थे। आलिया और रणवीर की क्लीनिक जाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। वहीं अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Alia Bhatt and Ranbir kapoor action scene picture leaked from Brahmastra
Alia Bhatt and Ranbir kapoor - फोटो : twitter

कहा जा रहा है कि यह तस्वीरें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट की हैं। तस्वीर में आलिया दीवार की बाउंड्री पर खड़ी हुई हैं और उसे पार करने की कोशिश कर रही हैं। तस्वीर में आलिया के सामने रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। आलिया चीखती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं रणबीर बैग टांगे हुए उन्हें देख रहे हैं। दोनों ही तारों से बंधे हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई के डोंगरी में चल रही है। 

Alia Bhatt and Ranbir kapoor action scene picture leaked from Brahmastra
alia and ranbir - फोटो : twitter

इससे पहले भी 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से आलिया और रणबीर की तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे हुए नजर आए थे। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पेरेंट्स आधिकारिक तौर पर डिनर पर शादी की बात करने के लिए मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt and Ranbir kapoor action scene picture leaked from Brahmastra
rishi kapoor and anupam kher - फोटो : File Photo

सूत्रों की मानें तो दोनों परिवार ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मशहूर है। आलिया जब करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आई थीं तो भी करण ने उनसे रणबीर को लेकर कई सवाल किए थे। यहां तक कि करण ने दोनों की रिश्ते की बात बातों-बातों में कह भी दी थी। 

विज्ञापन
Alia Bhatt and Ranbir kapoor action scene picture leaked from Brahmastra
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ - फोटो : File Photo

खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर साल 2019 में शादी कर सकते हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि यह बात कितनी सच साबित होती है। 'ब्रह्मास्त्र' आलिया और रणबीर की पहली फिल्म है जिसमें दोनों एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed