फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका से शादी करने के लिए निक को करना होगा इंतजार

Sat, 24 Nov 2018 01:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra will be busy in the shooting till the last evening of the wedding
priyanka, nick
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी गायक निक जोनस संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रियंका को अपनी दुल्हन बनाने के लिए निक को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी की शाम तक अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।

 

priyanka chopra will be busy in the shooting till the last evening of the wedding
priyanka and nick

फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा है, प्रियंका बहुत अद्भुत हैं। वह अपने काम से बहुत प्यार करती हैं। शादी की शाम तक वह हमारे साथ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। मैं यह मानता हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में आराम करने की कोई जगह नहीं है।

priyanka chopra will be busy in the shooting till the last evening of the wedding
priyanka and nick

प्रियंका के साथ इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है। सिद्धार्थ ने निक और प्रियंका की शादी में जोधपुर जाने के सवाल को मुस्कुराते हए टाल दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra will be busy in the shooting till the last evening of the wedding
Priyanka Chopra Nick Jonas

आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका की शादी का समारोह तीन दिन तक चलेगा। शादी के समारोह 28 नवंबर से जयपुर के उम्मेद भवन में शुरु हो जाएगें।

विज्ञापन
priyanka chopra will be busy in the shooting till the last evening of the wedding
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका और निक की शादी 2 और 3 दिसंबर को होने जा रही है। शादी हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से होगी। हाल ही में प्रियंका ने अपने दोस्तों को बैचलर पार्टी दी थी। सेलिब्रेशन की तस्वीरें परिणीति और प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं ।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed