बॉलीवुड में कई हिट देने वाले एक्टर गोविंदा की आने वाली फिल्म रंगीला राजा है। सेंसर बोर्ड के कट लगाने के बाद से ये फिल्म चर्चा में है। जिसके बाद गोविंदा ने कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री का माहौल इन दिनों ठीक नहीं है।' इससे पहले इसी साल गोविंदा की फिल्म फ्रायडे रिलीज हुई थी। ये फिल्म कब टिकट खिड़की पर आई और कब निकल गई किसी को पता भी नहीं चला। उनकी आखिरी हिट फिल्म सलमान खान के साथ पार्टनर (2007) थी। इस बीच गोविंदा की कई फिल्में आईं लेकिन उनमें से ज्यादातर फिल्में ऐसी रहीं जो फ्लॉप रहीं, वहीं कुछ ऐसी फिल्में थीं जिनमें गोविंदा का रोल इतना छोटा था कि किसी ने उन्हें नोटिस नहीं किया। आखिर क्यों गोविंदा पिछले 11 सालों में एक भी हिट नहीं दे पाए। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ वजहें...
11 साल में गोविंदा केे खाते नहीं आई एक भी हिट फिल्म, इन वजहों से हुए फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही टाइमिंग
12 अक्टूबर को गोविंदा की फिल्म फ्रायडे रिलीज हुई। इसी दिन जलेबी, हेलीकॉप्टर ईला और तुम्बाड भी बड़े पर्दे पर आई। एक साथ कई फिल्मों के आने से गोविंदा की फिल्म को उतनी स्क्रीनिंग नहीं मिल पाई। रंगीला राजा के सिलसिले में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने ये आरोप लगाए थे कि उनकी फिल्म को जानबूझकर ज्यादा स्क्रीन नहीं दिए गए। जिसका नतीजा रहा कि फ्रायडे फ्लॉप हो गई।
फिल्म कंटेट में बदलाव
90 के दशक के आखिर में गोविंदा ने कॉमेडी पर आधारित कई हिट फिल्में दी। उस दौर में दर्शकों को ऐसी कहानियां पसंद भी आती थीं लेकिन 2 दशक बाद काफी बदलाव आए हैं। दर्शकों की पसंद भी बदली है। अलग-अलग कंटेट पर फिल्में बन रही हैं। जिन्हें दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में अगर गोविंदा सोचते हैं कि दर्शक अभी भी 90 के दशक में दिखाए जाने वाले रोमांस और ड्रामा को पसंद करेंगे तो ऐसा होना मुश्किल है।
उम्र का भी असर
फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्टर्स के साथ ये सबसे बड़ी समस्या मानी जाती है कि वो अपनी उम्र को स्वीकार नहीं करना चाहते। 54 साल के गोविंदा अभी भी हीरो की भूमिकाएं ही करना चाहते हैं। शायद ये बात दर्शकों के लिए हजम करना मुश्किल हो जाता है।
नई पीढ़ी की एक फौज
आज के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में नए चेहरों की एक फौज खड़ी है। रणबीर कपूर, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स ने खुद को पूरी तरह तैयार करने के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखा। वो हर स्किल में परफेक्ट होते हैं चाहे वो डांस हो या एक्शन। ऐसे में दर्शक भी इन्हीं एक्टर्स को देखना पसंद करते हैं।