{"_id":"62599b9d45e29771057fe57e","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-bengali-wedding-photos-goes-viral-on-social-media-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia-Ranbir Wedding: अब बंगाली रीति रिवाज से हुई आलिया और रणबीर की शादी, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia-Ranbir Wedding: अब बंगाली रीति रिवाज से हुई आलिया और रणबीर की शादी, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के डमी की बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी
- फोटो : insta-kolkatas.illusion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बी टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल रणबीर आलिया आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। 14 अप्रैल 2022 को पारंपरिक रीति-रिवाज से दोनों जिंदगी भर के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दोनों के परिवारों के लिए तो ये खुशी की बात है ही, साथ ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस भी इस शादी से बेहद खुश हैं। कपल की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन इसी बीच रणबीर और आलिया की बंगाली रीति रिवाज के साथ भी शादी की गई है और ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल फैंस ने आलिया और रणबीर के डमी (पुतला) की शादी करवाई है। देखें तस्वीरें...
2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के डमी की बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी
- फोटो : insta-kolkatas.illusion
रणबीर-आलिया की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। जहां मुंबई के वास्तु भवन में दोनों ने सात फेरे लिए तो वहीं कोलकाता में उनके फैंस ने दो डमी को ट्रेडिशनल बंगाली आउफिट पहनाकर उनके चेहरे परे रणबीर आलिया के फेस मास्क लगाकर उनकी शादी करवाई। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये शादी पूरी बंगाली रीति रिवाज से करवाई गई है।
3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के डमी की बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी
- फोटो : insta-kolkatas.illusion
पालकी में बैठकर आईं दुल्हन आलिया
वायरल हो रही तस्वीरों में जहां रणबीर की बारात को पूरे धूम-धाम से निकाला जा रहा है, वहीं दुल्हन आलिया को भी बंगाली रीति के हिसाब से पालकी में बैठाकर लाया जा रहा है। दुल्हा-दुल्हन बनी दोनों की डमी को स्टेज पर भी बैठाया गया है। आलिया रणबीर की इस नकली मगर दिलचस्प शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों को कोलकातास इल्यूजन पेज से शेयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर- आलिया
- फोटो : social media
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो जल्दी ही आलिया और रणबीर ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए भी दिखाई देने वाले हैं। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। दोनों की शादी से पहले फिल्म के सेट से तस्वीरें और गाने की झलक भी शेयर की गई थीं, जिसमें आलिया और रणबीर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।