{"_id":"5daeb5228ebc3e01536a0d40","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-fake-wedding-card-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में 22 जनवरी को है आलिया-रणबीर की शादी? वायरल वेडिंग कार्ड की जान लें सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में 22 जनवरी को है आलिया-रणबीर की शादी? वायरल वेडिंग कार्ड की जान लें सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर चर्चा में हैं । अक्सर दोनों को साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है । यहां तक कि दोनों ने अब खुलेआम अपने प्यार को कबूलना भी शुरू कर दिया है । कई बार अवॉर्ड फंक्शन में दोनों एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते भी देखे गए ।
2 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : Instagram
इस बीच दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ी । अब आलिया और रणबीर की शादी का कार्ड सामने आ गया है । दरअसल, ये कार्ड शगुन सेरेमनी का है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । कार्ड के मुताबिक, दोनों का शगुन राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में 22 जनवरी, 2020 को होगा ।
3 of 5
wedding card
- फोटो : social media
इस वेडिंग कार्ड को ट्विटर और वॉट्सऐप पर काफी शेयर किया जा रहा है। हालांकि, कार्ड को ध्यान से देखने के बाद पता चलता है कि यह फोटोशॉप्ड है और पूरी तरह से नकली है । कार्ड में स्पेलिंग और फैक्ट की काफी सारी गलतियां हैं। जैसे कार्ड में आलिया के नाम की स्पेलिंग Aliya लिखी है जबकि वह Alia लिखती हैं।
This wedding card circulating online is *FAKE* @aliaa08 ‘s name is not spelt as ‘Aliya’ n neither is her father’s name Mukesh Bhatt, that’s her uncle.
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
- फोटो : file photo
इसके अलावा कार्ड में आलिया को मुकेश भट्ट की बेटी बता दिया गया है जबकि वह फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। यही नहीं, कार्ड में वेडिंग डेट 22nd जनवरी के बजाय 22th जनवरी लिखी है। बता दें कि इस शगुन के कार्ड को लेकर भट्ट और कपूर परिवार की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है ।
विज्ञापन
5 of 5
imtiaz, ranbir and alia
इससे पहले भी आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं । इसमें आलिया और रणबीर एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आए थे । दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे । फिल्म की शूटिंग का आखिरी चरण चल रहा है । ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।