{"_id":"5b3f1d794f1c1bfb7e8b48cb","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-photoshoot-for-balika-vadhu-by-sanjay-leela-bhansali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल पहले ही रणबीर की दुल्हन बनने वाली थीं आलिया, इस वजह से नहीं बनी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल पहले ही रणबीर की दुल्हन बनने वाली थीं आलिया, इस वजह से नहीं बनी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री के नए नवेले लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें भी सामने आने लगी हैं। फिल्मी गलियारे में हो रही चर्चाओं की मानें तो साल 2020 में आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दुल्हन बन जाएंगी। हालांकि, यह काम 15 साल पहले ही हो जाता, मगर बात बन ना सकी।
alia ranbir friendship
आलिया भट्ट उस वक्त 11 साल की थीं और रणबीर कपूर 20 साल के थे। उस दिन को याद करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, 'रणबीर उन दिनों संजय लीला भंसाली को फिल्म में असिस्ट कर रहे थे। मुझे उनके साथ एक फोटोशूट कराना था। मुझे उनके कंधे पर अपना सिर रखना था पर मुझे बहुत शर्म आ रही थी।'
alia ranbir friendship
दरअसल, सालों पहले संजय लीला भंसाली 1976 में आई फिल्म 'बालिका बधू' की रीमेक बनाना चाहते थे। इस फिल्म के लिए वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को कास्ट करने की तैयारी में थे। इसके लिए दोनों का फोटोशूट कराया गया। मगर किसी कारणवश यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया और फिल्म बन ना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
alia ranbir
रणबीर कपूर ने भी अपने एक इंटरव्यू में इस फोटोशूट का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, 'अगर उस वक्त मेरी और आलिया की वह फिल्म बन जाती तो वह बेशक शानदार होती।' करीब डेढ़ दशक बाद आखिरकार यह जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है। दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ दिखेंगे। यह फिल्म अगस्त 2019 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
alia ranbir
आलिया भट्ट कई दफा यह बात कबूल कर चुकी हैं कि वह बचपन से रणबीर कपूर को पसंद करती हैं। फिल्म 'हाईवे' के बाद रणबीर कपूर ने भी आलिया को फोन करके बधाई दी थी। खबर है कि कपूर और भट्ट परिवार भी आलिया-रणबीर की जोड़ी से खुश है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द यह जोड़ी शादी के बंधन में भी बंध जाएगी।