{"_id":"5c80cf53bdec22144f416391","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-planning-to-buy-a-house-in-new-york-read-every-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया-रणबीर की शादी के बाद की प्लानिंग आई सामने, क्या सच में लेने जा रहे इतना बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया-रणबीर की शादी के बाद की प्लानिंग आई सामने, क्या सच में लेने जा रहे इतना बड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस में इलाज करवा रहे ऋषि कपूर अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वो जल्द भारत लौटेंगे । खबर ये भी है कि ऋषि भारत आकर सबसे पहले रणबीर और आलिया की शादी करवाएंगे ।
2 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
रणबीर-आलिया की शादी को लेकर कपूर या भट्ट फैमिली की ओर से कोई बयान नहीं आया है । खबरों की मानें तो रणबीर ने शायद शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं ।
3 of 5
ranbir and alia
- फोटो : instagram
इसकी जिम्मेदारी नीतू कपूर ने उठाई है । वो न्यूयॉर्क में अपने बेटे और होने वाली बहू के लिए घर खोज रही हैं । अक्सर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क जाते रहते हैं । दोनों को ये शहर बहुत पसंद है । खबर ये भी है कि रणबीर और आलिया शादी के बाद न्यूयॉर्क में ही सेटल हो जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia,ranbir and rishi kapoor
मुंबई के अलावा रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क में भी अपना घर बसाएंगे । आलिया और रणबीर को लेकर आ रहीं शादी की खबर के मुताबिक, ऋषि कपूर के भारत आने के बाद कपूर और भट्ट परिवार पंडित से मिलेंगे । साथ ही उनसे शादी की डेट निकलवाएंगे । कोशिश यही है कि शादी की डेट अप्रैल में निकले।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर और आलिया
दोनों परिवारों के बीच मेल-जोल और करीबियां अक्सर देखने को मिलती हैं । पिछले दिनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री वेडिंग के लिए आलिया-रणबीर साथ में स्विटजरलैंड गए थे । यहां करण जौहर ने आलिया को रणबीर से जल्द शादी करने की सलाह दी थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।