फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से शूटिंग बीच में ही छोड़ वापस लौटीं आलिया, एयरपोर्ट पर रणबीर के साथ हुई स्पॉट

Tue, 18 Jun 2019 09:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 18 Jun 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt and ranbir kapoor spot in mumbai airport
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र में जुटे हुए हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा दोबारा शूट हो रहा है जिसकी वजह से पूरी टीम वाराणसी पहुंची थीं। पिछले कुछ समय से शूटिंग चल रही थी लेकिन इसी बीच आलिया के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें काम छोड़ वापस लौटना पड़ा।

alia bhatt and ranbir kapoor spot in mumbai airport
alia bhatt - फोटो : social media

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को शूटिंग के दौरान अचानक आलिया के पेट में दर्द होने लगा। आलिया शूटिंग जारी रखना चाहती थीं लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने पैकअप करने का फैसला कर लिया। इस दौरान एक गाना शूट होना था। अब फिल्म की टीम नवंबर में दोबारा आएगी जिसके बाद रणबीर और आलिया पर ये गाना फिल्माया जाएगा।

alia bhatt and ranbir kapoor spot in mumbai airport
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

आलिया और रणबीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों साथ में मुंबई तो पहुंचे लेकिन गेट पर पहुंचते ही दोनों अलग-अलग ओर मुड़ गए और अकेले ही रवाना हुए। लुक्स की बात करें तो इस दौरान रणबीर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम और टोपी पहनी थी। वहीं आलिया ने नियोन कलर का ट्राउजर और जैकेट पहना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt and ranbir kapoor spot in mumbai airport
varanasi brahmastra - फोटो : varanasi brahmastra

इससे पहले वाराणसी के चेत सिंह घाट पर चल रही फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान बाउंसरों ने घाट पर टहलने आने वाले लोगों को रोक दिया। जिसकी वजह से बाउंसर्स से नोक-झोक भी देखने को मिली। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया, लेकिन घाट पर आने वाले लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन
alia bhatt and ranbir kapoor spot in mumbai airport
varanasi brahmastra - फोटो : varanasi brahmastra
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलिया ने कहा कि वह दस दिनों में पूरी तरह से काशी की संस्कृति में घुल मिल गई हैं। चाट, फुलकी, बनारसी पान, ठंडई और लस्सी का खूब आनंद लिया। हालांकि रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते के सवाल पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed