{"_id":"60ea9c71502d4d49af1c66e7","slug":"alia-bhatt-and-varun-dhawan-film-humpty-sharma-ki-dulhania-completed-7-years-fans-love-their-chemistry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 Years Of HSKD: आलिया और वरुण की केमेस्ट्री ने मचाया था धमाल, इन फिल्मों में भी जमी थी जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7 Years Of HSKD: आलिया और वरुण की केमेस्ट्री ने मचाया था धमाल, इन फिल्मों में भी जमी थी जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत सी जोड़ियां ऐसी बनी हैं जिन्हें पर्दे पर साथ देखना दर्शकों को हमेशा से अच्छा लगता रहा है। शाहरुख-काजोल, रणवीर-दीपिका जैसे सितारे जब भी साथ काम करते हैं तो फिल्म की कहानी में एक अनूठापन आ जाता है। यंग जेनरेशन के लिए ऐसी ही एक जोड़ी आलिया भट्ट और वरुण धवन की रही है। आलिया और वरुण असल जिंदगी में अच्छे दोस्त हैं, लेकिन पर्दे पर उनकी केमेस्ट्री हमेशा से दर्शकों को पसंद आई है। उनकी ऐसी ही शानदार केमेस्ट्री फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में देखने को मिली थी।
दर्शकों को पसंद आई थी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
इस फिल्म को आज सात साल पूरे हो चुके हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और इसके साथ ही आलिया और वरुण की जोड़ी ने कमाल कर दिया था।ये फिल्म काव्या नाम की एक लड़की की कहानी है जिसकी शादी एक एनआरआई से होने वाली रहती है और वो अपने पसंद का लहंगा लेने के लिए दिल्ली जाती है जहां उसकी मुलाकात हम्प्टी शर्मा से होती है। हम्प्टी उसे पसंद करने लगता है और फिर उसके परिवार को मनाने के लिए वो काव्या के घर जाता है। लोगों को फिल्म में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का मॉडर्न वर्जन दिखा था।
2 of 5
वरुण धवन, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में वरुण और आलिया की जोड़ी तो लोगों को अच्छी लगी ही थी साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे। 'मैं तनु समझावां...' में जहां लोगों को प्यार का दर्द दिखा तो वहीं 'सैटरडे सैटरडे...' आज भी लोगों का पसंदीदा डांस वाला गाना है। सबसे खास बात ये है कि आलिया और वरुण की जोड़ी इस फिल्म के अलावा और भी कई फिल्म में जमी है और हर बार उनकी जोड़ी कमाल लगी है।
3 of 5
वरुण और आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण और आलिया दोनों ने ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में वरुण और आलिया का रोमांस तो था लेकिन असल कहानी में आलिया सिद्धार्थ की हो जाती हैं। हालांकि इस फिल्म के बाद ऐसी अफवाहें भी उड़ने लगी थी कि आलिया और वरुण एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद आलिया और वरुण ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि वो एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और उन्हें एक दूसरे का मजाक उड़ाना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट, वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म के बाद वरुण और आलिया फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हिनया' और 'कलंक' में भी साथ नजर आए थे। बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी सुपरहिट रही थी। वहीं इस फिल्म से एक बार फिर वरुण और आलिया लोगों के दिलों में बस गए थे। हालांकि कलंक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन वरुण और आलिया अपनी केमेस्ट्री से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहे।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण, आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी रणबीर कपूर संग जमने जा रही है। दोनों की ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री हर वक्त चर्चा में रहती है। वहीं वरुण धवन 'मिस्टर लेले' और 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं।अब देखना होगा कि वरुण और आलिया फिर कब साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।