फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिक्रिया: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शाहरुख-सलमान की 100 करोड़ की तुलना पर दिया जवाब, कहा-अभिनेता हूं मुंशी नहीं

Sun, 11 Jul 2021 11:19 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 11 Jul 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
nawazuddhin siddhiqui gives reply on a part of 100 crore film he says i am an actor not a munshi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म जगत के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए न सिर्फ एक लंबा संघर्ष किया है बल्कि अपनी फिल्मों से एक अलग जगह भी बनाई है। कभी फिल्मों में छोटी छोटी भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपने दम पर एक फिल्म को चलाते हैं। बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में अपने संघर्ष, निजी जिंदगी और खान और कपूर से होने वाली तुलना पर बातचीत की। 



100 करोड़ क्लब पर नवाजुद्दीन ने रखी राय

आज के समय में भारतीय सिनेमा में अगर कोई फिल्म 100 करोड़ के नीचे का बॉक्स-ऑफिस बिजनेस करती है तो उसे सफल फिल्म नहीं माना जाता है। ऐसे में नवाजदुद्दीन सिद्दीकी ने  शाहरुख और सलमान की तरह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर अपनी राय रखी। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने और इनसाइडर- आउटसाइडर होने पर भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस मीडिया चैनल से बातचीत की। नवाजुद्दीन का मानना है कि वो कोई मुंशी नहीं हैं जो 100 या फिर 200 करोड़ का काउंट रखें। उनका मानना है कि वह एक अभिनेता है और उनका काम सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना हैं।

nawazuddhin siddhiqui gives reply on a part of 100 crore film he says i am an actor not a munshi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

मैं मुंशी नहीं एक कलाकार हूं

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में हर मुद्दें पर अपनी राय रखी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'अगर आपके पास प्रतिभा है तो फिल्म जगत में काम करने वाले लोग आपको बुलाते हैं और काम देते हैं। फिल्म जगत में प्रतिभा की कद्र हमेशा होती है। बाहर से आने वाले लोग भी फिल्म जगत का हिस्सा बनते हैं, लेकिन ये तभी मुमकिन है जब आपमें प्रतिभा हो। अगर मैं बात करूं 100 करोड़ और 200 करोड़ के क्लब की तो मैं कोई मुंशी नहीं हूं, मैं एक कलाकार हूं। मेरा काम है अभिनय करना और अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना है।'

nawazuddhin siddhiqui gives reply on a part of 100 crore film he says i am an actor not a munshi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

कई बड़ी फिल्मों में बकवास अभिनय होता है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया चैनल से इस खास बातचीत में ये भी कहा कि जरुरी नहीं हर बड़ी फिल्म अच्छी हो। उन्होंने कहा, 'जो 100-200 करोड़ की बात करते हैं वो एक मुंशी है, क्योंकि वो सिर्फ काउंट करते हैं। ये मेरा निजी विचार है कि जरूरी नहीं कि 100 और 200 करोड़ की फिल्मों में अच्छा अभिनय हो। कभी-कभी छोटी फिल्मों में कमाल का अभिनय देखने को मिलता है और बड़ी फिल्मों में बकवास अभिनय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddhin siddhiqui gives reply on a part of 100 crore film he says i am an actor not a munshi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

मैं कभी फ्लॉप नहीं होता
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिनका नाम फिल्म जगत में उनके अलग अभिनय के लिए लिया जाता है। आज के समय में लगभग नवाजुद्दीन सिद्दीकी हर फिल्म का हिस्सा होते हैं। इस बातचीत में आगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'मैं अभिनेता हूं और मेरा काम अभिनय करना है।  मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी कभी फ्लॉप नहीं होता। मैं अपनी हर फिल्म के साथ अपनी फीस बढ़ा देता हूं। लेकिन हां मैं उसके लिए जमकर मेहनत करता हूं।'

विज्ञापन
nawazuddhin siddhiqui gives reply on a part of 100 crore film he says i am an actor not a munshi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रहा लंबा संघर्ष

नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने अपने अब तक के करियर में कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने सकारात्मक से नकारात्मक भूमिका तक अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता। अपने हर किरदार को उन्होंने इतनी शिद्दत से निभाया कि दर्शकों के दिलों पर वो छा गए और उनके बोले हुए डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने करियर में आज अगर कामयाब हैं तो इसके पीछे उनके संघर्ष की एक लंबी दास्तान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed