{"_id":"60ea816a8ebc3e30e72cc1d0","slug":"dia-mirza-shares-throwback-pictures-with-husband-vaibhav-and-his-daughter-from-maldives-vacation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादें: दीया मिर्जा ने मालदीव के पलों को याद करते हुए साझा कीं तस्वीरें, फैंस ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यादें: दीया मिर्जा ने मालदीव के पलों को याद करते हुए साझा कीं तस्वीरें, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं और वो सोशल मीडिया पर फैंस को अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ इसी साल 15 फरवरी को शादी की थी। शादी के बाद दीया वैभव और अपनी सौतेली बेटी के साथ मालदीव घूमने गई थीं। अब दीया उस वक्त को काफी याद कर रही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर वहां की खास तस्वीरें पोस्ट कीं है। इन तस्वीरों में जहां दीया ऑरेंज कलर की फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, वहीं वैभव ब्लू कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के साथ डॉल्फिन का एक वीडियो भी साझा किया है।
दीया के फैंस उनकी पोस्ट पर ढेर सारा प्यार और तारीफें करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दीया मैम आप प्यारे हैं और हमेशा खुश रहें।' दूसरे यूजर ने कहा, 'समायरा को तुम्हारे साथ देखकर बहुत खुशी हुई दीया! इतना सुंदर परिवार।' तो वही एक फैन ने लिखा, 'आपके बच्चे का इंतजार है। आप सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं।' बता दें दीया मिर्जा ने हनीमून के दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए अपने गर्भवती होने की खुशखबरी दी थी।
2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने मां बनने की खबर साझा करते हुए दीया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'पृथ्वी मां की तरह ही मुझे आशीर्वाद मिला है। अपने गर्भ में इस खूबसूरत एहसास को पलते हुए बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।'
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीया मिर्जा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर वो सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने मास्क पहनने को लेकर कहा था, 'कल मैं लिंकिंग रोड से गुजरी वहां लगभग सभी विक्रेताओं ने मास्क नहीं पहने थे। वहां मैंने कई ग्राहकों को ठुड्डी मास्क अटकाए या बिना मास्क पहने देखा। ये बात बेहद डरावनी है कि पूरी सड़क पर कितनी भीड़ थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीया की इस बात पर एक नेटिजन ने टिप्पणी की थी और कहा था, 'उपभोक्ताओं पर सख्त जुर्माना और गलत दुकानों और रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित करना ही एकमात्र तरीका है।' वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल… 20 प्रतिशत से ज्यादा लोग मास्क पहनने को लेकर गंभीर नहीं हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा साल 2020 में आई फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू पवेल गुलाटी और अन्य स्टार्स थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। तो वहीं इसके पहले दीया फिल्म 'संजू' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने मान्यता दत्त का रोल अदा किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।