बॉलीवुड अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह बीते साल शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते शादी टल गई थी। हाल ही में अली और ऋचा की शादी की खबरें आने लगी थीं। अब हाल ही में अली फजल ने भी खुलासा कर दिया है कि वो ऋचा संग शादी करने से पहले खूब सारा पैसा कमाना चाहते हैं। उन्होंने अपनी और ऋचा की शादी को लेकर भी बात की। अली फजल ने कहा कि, 'पिछला एक साल अजीब सा रहा है सबके लिए। सभी इस बारे में जानते हैं। मेरे परिवार में भी ट्रेजेडी हुई हैं तो हमने फैसला किया है कि हम इसे सबके साथ सेलिब्रेट करेंगे। कोई सिंपल सा रिसेप्शन। मुझे नहीं पता कब और कैसे। सोचा थोड़ा पैसा कमा लें पहले क्योंकि काम भी तो रुक गया है। तो सेलिब्रेट करने के लिए कुछ रोकड़ा चाहिए।'
बॉलीवुड: 'सेलिब्रेट करने के लिए रोकड़ा चाहिए', ऋचा चड्ढा से शादी करने से पहले अली फजल कमाना चाहते हैं पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही अली ने अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा, 'मैं अपने एक रिलेशनशिप को भूलना चाहता हूं। वो रिश्ता सड़ गया था मैं जानता हूं हम सभी इस दौर से गुजरे हैं। वो रिश्ता खिंचते- खिंचते सड़ गया। उन चीजों के जाने के बाद आपको अच्छा महसूस नहीं होता है क्योंकि आपने उसमें बहुत समय दिया होता है। फिर भी मैं अपनी जिंदगी के उस हिस्से को भी याद रखना चाहता हूं।'
उन्होंने कहा, 'वो दौर ऐसा था जिसको मैं कहूंगा गुरबत का दौर। मैं उस इंसान को गलत नहीं मानता हूं लेकिन मुझे लगता है उसमें कुछ ऐसा था कि मैं उसे भूलना चाहता हूं लेकिन पूरा नहीं बस कुछ हिस्सा।' बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा बीते साल शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें उनकी शादी को टालना पड़ा। हालांकि दोनों ने अब तक तय नहीं किया है कि वो कब शादी करने वाले हैं।
बीते दिनों अली ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने ऋचा का हाथ पकड़ा हुआ था और एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद खबरें आने लगी थी कि अली और ऋचा ने शादी कर ली है। मगर दोनों अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं।
बता दें कि अली और ऋचा साथ में दो फिल्में 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' कर चुके हैं। इस फिल्म के दौरान ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। अब फुकरे की तीसरी फ्रेंचाइजी में अली और ऋचा नजर आने वाले हैं।