फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केआरके की भविष्यवाणी: 'प्रियंका-निक का होगा तलाक', ट्रोल हुए अभिनेता, यूजर्स बोले- बहुत ज्यादा हो गया

Sun, 11 Jul 2021 09:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Kamaal R Khan predicts Priyanka chopra and Nick jonas divorce Netizens says'Bahut zyada hogaya
केआरके और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयानबाजी के चलते काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में केआरके ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर भविष्यवाणी की है।  जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। केआरके ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर कहा है कि उनका तलाक हो जाएगा। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे।'



वहीं, केआरके ने कहा है कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे अपने नाम की वजह से कभी सफल कलाकार नहीं बन पाएंगे। सैफ और करीना कपूर के दोनों बेटों तैमूर और जेह को लेकर लिखा, 'सैफ और करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह कभी अपने नाम की वजह से सुपरस्टार एक्टर नहीं बनेंगे।'

Kamaal R Khan predicts Priyanka chopra and Nick jonas divorce Netizens says'Bahut zyada hogaya
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा कि ये एक्टर बड़ा स्टार बनेगा, लेकिन अपने पिता के निधन के बाद।  इस ट्वीट में केआरके ने किसी का नाम नहीं लिखा। हालांकि इन ट्वीट्स की वजह से केआरके सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। 
 

  

Kamaal R Khan predicts Priyanka chopra and Nick jonas divorce Netizens says'Bahut zyada hogaya
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

इन सारे अनुमानों की वजह से अब वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कभी किसी के बारे में अच्छा बोल दिया करो।' AnalyticalAptitude नाम के हैंडल ने लिखा है, 'आपको सिखाया जाना चाहिए कि सीमाओं के भीतर कैसे रहना है। वे कुछ भी करें लेकिन आपको किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal R Khan predicts Priyanka chopra and Nick jonas divorce Netizens says'Bahut zyada hogaya
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह थोड़ा ज्यादा है। कृपया लोगों के निजी जीवन के बारे में इस तरह की टिप्पणी करने से बचें।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'शक्ल अच्छी नहीं है तेरी बात को अच्छी कर, तेरी भी बेटी, हमेशा दूसरों का बुरा सोचता है।'   
 

 

विज्ञापन
Kamaal R Khan predicts Priyanka chopra and Nick jonas divorce Netizens says'Bahut zyada hogaya
केआरके, नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले केआरके ने दिलीप साहब के निधन और अभिनेत्री नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी पर सवाल उठाया था। दरअसल 7 जुलाई की सुबह दिलीप कुमार का निधन हो गया और शाम को पांच बजे उन्हें सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं 8 जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन था और इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। अब केआरके ने इसी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दिलीप साहब की अगर इज्जत नहीं कर सकते तो किस की करेंगे। केआरके का मानना है कि दिलीप साहब के गुजरने के तुरंत बाद इस तरह बॉलीवुड सेलेब्स का जश्न मनाना सही नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed