बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। 'ब्रह्मास्त्र' और 'डार्लिंग्स' के बाद एक्ट्रेस अपनी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। आलिया पिछले कुछ हफ्तों से यूनाइटेड किंगडम में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही थीं। प्रेग्नेंसी के बावजूद, आलिया ने इस फिल्म के एक एक्टेंडेड शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। गर्भावस्था के समय में भी अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उनकी जमकर सराहना की जा रही है। इस बीच हाल ही में फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
Alia Bhatt: बेबी बंप के साथ मुश्किल सीन करती नजर आईं आलिया, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया जंपसूट में नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें गैल गैडोट के साथ एक सीक्वेंस के फिल्माए जाने के दौरान ली गई है। तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने आउटफिट से बेबी बंप छुपाते हुए देखा जा सकता है।
Alia bhatt on sets ‘Heart of Stone’! with
— hourly ranlia (@goldencranlia) July 8, 2022
gal gadot in Bordeira Portugal yesterday 🌪 pic.twitter.com/CCfDmhnPaH
इस फिल्म के लिए आलिया ने शूटिंग पर कर ली है। इसकी घोषणा उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की। उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'सुंदर गैल गडोट आपका शुक्रिया। अपने निर्देशक टॉम हार्पर और फिल्म की पूरी टीम को इस अविस्मरणीय अनुभव के लिए मिस कर रही हूं। इस प्यार और देखभाल के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। मैं इस फिल्म में आप सभी को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।'