{"_id":"5aab4b894f1c1bb2758b5a64","slug":"alia-bhatt-birthday-pics-with-ranbirs-mom-neetu-kapoor-and-brahmastra-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैमिली को छोड़ रणबीर कपूर की मां के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं आलिया, गवाह हैं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैमिली को छोड़ रणबीर कपूर की मां के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं आलिया, गवाह हैं तस्वीरें
Fri, 16 Mar 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना 25वां जन्मदिन परिवार वालों को छोड़ रणबीर कपूर की मां के साथ मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर पहले से ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, ऐसे में इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद खबरों का बाजार गर्म हो गया है।
2 of 5
alia birthday
इससे पहले आप भी इन तस्वीरों को देख अपनी राय बनाएं हम आपको बता दें कि आलिया इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया में हैं। जिस वजह से आलिया बर्थडे मनाने के लिए अपने घर नहीं जा सकीं।
3 of 5
alia birthday
आलिया को अपने घर की कमी महसूस न हो इसलिए उनके प्यारे दोस्त अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर ने उनके बर्थडे के लिए सरप्राइज पार्टी दी। इस मौके पर पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी शामिल हुईं। डायरेक्टर अयान मुखर्जी समेत टीम के बाकी लोगों के साथ आलिया ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
आलिया के बर्थडे की कुछ तस्वीरें नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। आलिया की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- Birthday girl in her own world
बता दें,'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। अयान मुखर्जी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक ट्रायलॉजी सीरीज है। जिसका पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।