फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉबी देओल ने अपनी इस एक्ट्रेस के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, 20 साल पहले हुआ था ये सब

Fri, 16 Mar 2018 10:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
bobby deol shared the incident on set of film kareeb
बॉबी देओल

'पोस्टर ब्वॉयज' से बॉलीवुड में कम बैक करने के बाद अब बॉबी देओल के पास फिल्मों की भरमार है। सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ बॉबी फिल्म करते नजर आएंगे। बॉबी के पास 'रेस', 'हाउसफुल 4' और 'यमला-पगला-दीवाना' की शूटिंग कर रहे हैं।

bobby deol shared the incident on set of film kareeb
बॉबी देओल

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया कि वह लंबे समय तक बॉलीवुड से दूर रहे और वो अपने काम को बहुत मिस करते थे। बॉबी ने अपनी फिल्म 'करीब' को लेकर एक किस्सा भी सुनाया। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के हाथ पर काट लिया था।



 

bobby deol shared the incident on set of film kareeb
बॉबी देओल

यह किस्सा फिल्म 'करीब' का है। इस फिल्म में बॉबी ने एक्ट्रेस नेहा के साथ काम किया था। बॉबी की ये तीसरी फिल्म थी। बॉबी ने बताया, 'नेहा इंडस्ट्री में एक दम नई थीं। इसके चलते वह काफी नर्वस भी थीं। शूटिंग के दौरान एक सीन में नेहा को पहाड़ से नीचे की तरफ आना था और अपना बायां हाथ मुझे देना था।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bobby deol shared the incident on set of film kareeb
बॉबी देओल

'इस दौरान नेहा काफी कंफ्यूज हो गई थीं। वह बार-बार अपना सीधा हाथ आगे कर रही थीं और बहुत सारे टेक्स ले रही थीं। इसके बाद विनोद ने कहा कि तुम अपने बांये हाथ में काट लो। इससे तुम्हें याद रहेगा। नेहा ने ऐसा ही किया।'




 
विज्ञापन
bobby deol shared the incident on set of film kareeb
बॉबी देओल

'इसके बावजूद नेहा ने फिर वही गलती दोहराई। जब नेहा 20 टेक के बाद भी ठीक से टेक नहीं दे पाईं तो विनोद ने अपना आपा खो दिया। इसके बाद पता है क्या हुआ, डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने नेहा के दाएं हाथ पर खुद काट दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed