इन दिनों कलर्स के पॉपुलर शो 'तू आशिकी' की लीड एक्ट्रेस जन्नत जुबेर रहमानी का Kiss का किस्सा गरमाया हुआ है। सीरियल के एक सीन में जन्नत को अपने कोस्टार ऋत्विक अरोड़ा को किस करना था। लेकिन इस पर जन्नत की मां ने आपत्ति जताई और मेकर्स ने सीन हटा दिया।
16 साल की एक्ट्रेस से किस सीन करवाना चाहते थे मेकर्स, पिता बोले- 'बेटी को एडल्ट एक्ट्रेस नहीं बनाना'
जन्नत की उम्र अभी सिर्फ 16 साल है। ऐसे में उनकी मां नहीं चाहती थीं कि बेटी इस तरह के सीन करे। साथ ही जन्नत की मां ने यह भी कहा कि कॉन्ट्रैक्ट में इस तरह के सीन की कोई बात नहीं की गई थी। हालांकि मेकर्स जन्नत की मां की दखलअंदाजी से नाराज हैं।
अब इस मामले पर जन्नत के पिता का बयान आया है। पिंकविला से बात करते हुए जन्नत के पिता ने कहा, 'फिलहाल जन्नत शूटिंग कर रही है। प्रोडक्शन टीम के साथ हमारी एक मीटिंग होनी थी। लेकिन उससे पहले उन्होंने लीड रोल के लिए किसी और का ऑडिशन लेना शुरू कर दिया।
The two musketeers.... 👧👧 #TuAashiqui #IMMJ #IshqMeMarjawan #Pankti #Aarohi #Taara @jannat_zubair29 @ColorsTV #Mahasangam #HoliSpecial #Staytuned ❣️ pic.twitter.com/B2NI5QEVYg
'कोई बात नहीं, उन्हें ऑडिशन लेने दीजिए। मेरी बेटी एक अच्छी अदाकारा है। जब हमने शो साइन किया था, तब हम ये फैसला ले चुके थे कि जन्नत को स्क्रीन पर क्या करना है और क्या नहीं। हम चाहते हैं कि वह अच्छे एक्टर के तौर पर उभरे, ना कि एडल्ट सीन और किसिंग सीन करके।'
Look who joined us over lunch at Gordhan Thal... It is @jannat_zubair29 and @imRitvik_Arora from the show #tuaashiqui. More about their fun over Gujarati Thali experience coming up... Keep watching this space! pic.twitter.com/uhbkRNHRX7
जन्नत के पिता ने आगे कहा, 'इस बात को लेकर हमने मेकर्स के साथ एग्रीमेंट साइन किया था। लेकिन उन्होंने वो शर्तें तोड़ीं। लेकिन हमने फिर भी सहयोग किया। पर अब उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। मेरी बेटी के फैंस लिस्ट में बच्चे और टीनएजर्स शामिल हैं, हम लोगों को गलत मैसेज नहीं देना चाहते।'
