{"_id":"5c8b5c33bdec2214065a4f57","slug":"alia-bhatt-birthday-wish-by-her-father-mahesh-bhatt-and-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर देर रात तक आलिया के घर रुके रणबीर कपूर, पिता महेश भट्ट ने ऐसे किया विश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर देर रात तक आलिया के घर रुके रणबीर कपूर, पिता महेश भट्ट ने ऐसे किया विश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
alia birthday
- फोटो : amar ujala and instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट के लिए बीता साल काफी अच्छा था। पहले उनकी राजी फिर साल के आखिर में आई राजी सुपरहिट रही। दोनों ही फिल्मों में आलिया के किरदार को काफी पसंद किया गया है। फिल्मों के अलावा आलिया अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। फिल्मों की सफलता को सेलिब्रेट कर रहीं आलिया के लिए आज का दिन बेहद खास है।
2 of 6
ranbir kapoor
- फोटो : amar ujala
15 मार्च को आलिया 26 साल की हो गई हैं। आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनके घर देर रात तक सितारों का मेला लगा रहा। आलिया से मिलने पहुंचे ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के चेहरे पर वो जोश नहीं दिखा। ऐसा लग रहा था कि रणबीर काफी थके हुए हैं। रणबीर के अलावा आलिया के दोस्त भी उन्हें बर्थडे विश करने के लिए गिफ्ट लेकर पहुंचे।
3 of 6
mahesh bhatt
- फोटो : amar ujala
रणबीर ने आलिया के घर पर बर्थडे विश करने के बाद डिनर किया और देर रात तक वहीं पर रुके रहे। आलिया के पापा महेश भट्ट बेटी के बर्थडे पर काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने बेटी को गले लगाकर जन्मदिन की बधाईयां दीं। मीडिया के कैमरों के सामने महेश डांस भी करते नजर आए। इस दौरान महेश भट्ट ने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ की एक तस्वीर शेयर की।
आलिया की बहन पूजा भट्ट गिफ्ट लेकर उन्हें विश करने पहुंचीं। पूजा यहां पिंक-ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। पूजा ने आलिया के सुनहरे भविष्य के लिए दुआएं दीं।
विज्ञापन
5 of 6
karan johar
- फोटो : amar ujala
आलिया के सबसे अच्छे दोस्त और गुरु कहे जाने वाले करण जौहर भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। अपनी फिल्मों के अलावा अपने कपड़ों की वजह से चर्चा में रहने वाले करण यहां आलिया की बर्थडे पार्टी में ब्लू और व्हाइट शेडे की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।