फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: आलिया भट्ट ने शादी के बाद बदली अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल, आपने देखी क्या?

Fri, 15 Apr 2022 06:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 15 Apr 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt changed her profile picture on instagram after getting married with Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड के इस मशहूर कपल ने कल यानी 14 अप्रैल को अपने परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी करने के बाद रणबीर और आलिया ने मीडिया के सामने आकर कई पोज दिए, जिसे देख साफ पता लग रहा था कि दोनों एक-दूजे के होकर बहुत खुश हैं। आलिया और रणबीर ने कई वर्षों तक अपने रिश्ते को छिपा कर रखा था। लेकिन अब शादी के बंधन में बंधने के बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल दी है।

Alia Bhatt changed her profile picture on instagram after getting married with Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बदली प्रोफाइल फोटो
हर लड़की की तरह ही आलिया भी अपने जीवन के प्यार से शादी करने के बाद बेहद ही खुश हैं। बता दें कि आलिया रणबीर को 11 साल की उम्र में ही दिल दे बैठी थीं और तभी से ही उनसे शादी करना चाहती थीं। अब जब आखिरकार उनका यह सपना पूरा हो गया है, तो आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की प्रोफाइल फोटो बदलकर रणबीर के साथ अपनी शादी के रस्मों के दौरान की फोटो लगा दी है। फोटो में आलिया और रणबीर दोनों का ही रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटो में रणबीर और आलिया ने ऑफ वाइट आउटफिट्स पहने हैं, जिसमें वह खूबसूरत लग रहे हैं।

Alia Bhatt changed her profile picture on instagram after getting married with Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या बदलेंगी अपना नाम?
आलिया के प्रोफाइल फोटो बदलने के बाद, अब फैंस अभिनेत्री का नाम बदलने का इंतजार कर रहे हैं। फैंस यब बात जानने के लिए बेसबर हैं कि आलिया अपने नाम के साथ 'कपूर' जोड़ेगी या नहीं। उनके प्रशंसक लगातार कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री अपनी सास नीतू कपूर को फॉलो करते हुए अपना नाम बदलकर 'आलिया भट्ट कपूर' कर लेंगी। हालांकि, अभी तक आलिया की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt changed her profile picture on instagram after getting married with Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

आलिया ने किया प्यार भरा पोस्ट
इससे पहले आलिया ने शादी के बाद अपने फैंस को बधाइयों के लिए धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा किया था। अभिनेत्री ने लिखा,"आज, हमने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में, घर पर ... हमारे पसंदीदा स्थान पर, जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले पांच साल बिताए हैं - हमने शादी कर ली। पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्यार, रणबीर और आलिया!"


 
विज्ञापन
Alia Bhatt changed her profile picture on instagram after getting married with Ranbir Kapoor
रणबीर- आलिया - फोटो : social media

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर को अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम करते हुए देखा जाएगा। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया को पांच साल पहले इसी फिल्म में काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके अलावा रणबीर को 'शमशेरा' में भी काम करते हुए देखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed