फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir Life Prediction: ज्योतिष के अनुसार कैसी रहेगी आलिया और रणबीर की शादीशुदा जिंदगी, जानिए क्या कहते हैं दोनों के सितारे

Fri, 15 Apr 2022 05:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
astrology prediction newlyweds alia bhatt ranbir kapoors future and married life
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद कल यानी 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वाह करते हुए एक दूजे संग अपना बाकी जीवन बिताने का निर्णय किया। भारतीय परंपरा में अगर बात शादी की हो तो सबसे पहले वर-वधू की कुंडलियां मिलाई जाती हैं, ताकि सितारों की स्थिति के हिसाब से देखा जा सके कि उनका वैवाहिक जीवन कितना सुखमय रहेगा। आलिया और रणबीर दोनों ही प्यार, शादी और रिश्तों के बारे में बिल्कुल अलग दृष्टिकोण रखते हैं, लेकिन तारों और ग्रहों की स्थिति ने उन्हें जीवन के लिए एक साथ बांध दिया है। तो चलिए जानते हैं कि दोनों के सितारे क्या कहते हैं और कैसा रहेगा रणबीर-आलिया का शादीशुदा जीवन।

astrology prediction newlyweds alia bhatt ranbir kapoors future and married life
रणबीर आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर और आलिया के बारे में क्या कहता है ज्योतिष
कोई भी रिश्ता आपसी प्रेम, विश्वास और दृढ़ता से ही मजबूत बनता है। ज्योतिष तो केवल दो लोगों के बीच संगतता या अनुकूलता के बारे में जानकारी देता है। और आलिया-रणबीर की शादी के बाद से ही हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि दोनों की मैरिड लाइफ कैसी रहेगी। ऐसे में उनकी जन्म कुंडली का विश्लेषण करना आवश्यक है, लेकिन अगर कुंडली उपलब्ध न हो तो सूर्य के अनुसार दोनों की बीच के रिश्तों की अनुकूलता के बारे में जानकारी दी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बारे में क्या कहते हैं ज्योतिष।

astrology prediction newlyweds alia bhatt ranbir kapoors future and married life
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संबंध अनुकूलता
आलिया की राशि वृश्चिक है और इस राशि का स्वामी मंगल है। जबकि रणबीर कपूर की राशि तुला है और उनकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को तेज और अग्नि का प्रतीक माना गया है, तो वहीं शुक्र को सौंदर्य, प्रेम का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह माना गया है। तुला और वृश्चिक राशियों के जातक दोनों ही अपने रिश्ते में प्रतिबद्धता और एकजुटता को महत्व देते हैं। जहां वृश्चिक राशि पर मंगल का प्रभाव होने से इस राशि के जातक थोड़े तीव्र होते हैं, लेकिन दिल की गहराइयों में अत्यंत एकांत प्रिय होते हैं। वहीं तुला के जातक शुक्र के प्रभाव के कारण प्रेम बरसाने वाले होते हैं। ऐसे में आलिया और रणबीर को अपनी समझ और प्रेम से रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology prediction newlyweds alia bhatt ranbir kapoors future and married life
रणबीर आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों की विशेषताएं रिश्तें को मजबूत बनाएंगी
आलिया की राशि जल तत्व की है और रणबीर की राशि पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। इससे पता चलता है कि दोनों की विशेषताएं, जैसे जुनून और स्पष्टवादिता उनके रिश्ते के बीच आपसी समझ बनाने में काफी मददगार साबित होंगी। उनके विवाह में पारस्परिक समझ का एक असाधारण ऊंचा स्तर होगा। यह उन्हें एक दूसरे के साथ सक्रिय रूप से प्रभावी और शक्तिशाली रूप से सुखद और संभावित संबंध बनाने में सहायता करेगा।

विज्ञापन
astrology prediction newlyweds alia bhatt ranbir kapoors future and married life
रणबीर- आलिया - फोटो : social media

ऐसी रहेगी रणबीर और आलिया की प्रोफेशनल लाइफ
आलिया और रणबीर के रिश्ते के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक यह है कि राशि में ग्रहों की स्थिति का दूसरे व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ यानी करियर में ऊंचाइयों को देखेंगे। उनकी शादी को समस्याओं के साथ बड़े टकराव से नहीं गुजरना पड़ेगा। आपसी विश्वास और समझ उनके वैवाहिक संबंधों को जबरदस्त रूप से बढ़ने में मदद करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed