{"_id":"5c9c0876bdec2213e9291d40","slug":"alia-bhatt-completed-30-million-followers-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट ने शाहरुख-सलमान सहित कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ा, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट ने शाहरुख-सलमान सहित कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ा, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं। वह अपनी एक्टिंग और अदाओं को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 'राजी' में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता और अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई। फिल्म फेयर में भी इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के चलते अब उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने कई बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। आलिया ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा।
3 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : social media
आलिया की इस वीडियो में उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 2019 में रिलीज होने वाली 'कलंक' तक की जर्नी दिख रही है। वीडियो में आलिया की फिल्मों के मेकिंग सीन्स भी शामिल किया गया है। इसके साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- यह सफर बहुत अद्भुत रहा, लेकिन यह अभी शुरुआत है 30M.
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और शाहरुख खान
अब आलिया इस मामले में सलमान खान, शाहरुख खान और कटरीना कैफ सहित कई स्टार्स से आगे निकल गई हैं। सलमान के इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं शाहरुख खान के 16 मिलियन और कटरीना के 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone, katrina kaif
वहीं अभी आलिया, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा़ से पीछे हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस रेस में सबसे आगे प्रियंका हैं उनके करीब 37 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।