फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मेकअप के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सारा अली खान, मीडिया को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

Thu, 28 Mar 2019 04:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 Mar 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan spotted at mumbai airport without make up
Sara Ali Khan - फोटो : instagram

सारा अली खान इन दिनों 'लव आज कल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सारा और कार्तिक आर्यन ने दिल्ली में शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म किया है। हाल ही में सारा मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बिना मेकअप किए हुए नजर आईं।

sara ali khan spotted at mumbai airport without make up
Sara Ali Khan - फोटो : instagram

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सारा को मीडिया ने घेर लिया। इस दौरान वो सभी से मुस्कुराते हुए जवाब देती नजर आईं। सारा ने लाइट पिंक कलर की सलवार- कमीज पहनी हुई थी। वह बिल्कुल सिंपल लग रही थीं। लेकिन इसमें भी वो बेहद खूबरसूरत लग रही थीं। 

sara ali khan spotted at mumbai airport without make up
sara ali khan

सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' हिट रही थी । फिल्म में सारा और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था । इस फिल्म के बाद सारा और सुशांत के बीच नजदीकियां बढ़ीं । कुछ दिन बाद ही दोनों के रोमांस की खबरें भी आने लगीं । सुशांत के बर्थडे पर सारा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उन्हें विश करने पहुंची थीं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan spotted at mumbai airport without make up
सारा सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत और सारा का रिश्ता चार दिन में ही टूट गया है । इस बात का खुलासा तब हुआ जब सुशांत ने सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया । खबरों की मानें तो सारा की वजह से ये रिश्ता टूटा है। सारा, सुशांत को लेकर बहुत पजेसिव रहने लगी थीं ।

विज्ञापन
sara ali khan spotted at mumbai airport without make up
sushant singh rajput - फोटो : amar ujala

सारा, सुशांत की छोटी-छोटी चीजों पर नजर रख रही थीं । सारा की ये चीज सुशांत को पसंद नहीं आई । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा और सुशांत के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया ।  अब सुशांत सिंह राजपूत ने सारा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है । साथ ही सुशांत ने अपना बायो बदलते हुए लिखा- "sufficient cause" ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed