{"_id":"5c9bf081bdec22143e2c6481","slug":"javed-akhtar-reply-to-pm-narendra-modi-producer-sandip-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बायोपिक के प्रोड्यूसर के जवाब से संतुष्ट नहीं जावेद अख्तर, बोले कौन है संदीप सिंह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी की बायोपिक के प्रोड्यूसर के जवाब से संतुष्ट नहीं जावेद अख्तर, बोले कौन है संदीप सिंह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 28 Mar 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Javed Akhtar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर विवाद कम नहीं हो रहा है। हर दिन इस फिल्म को लेकर कोई नया बवाल सामने आ जाता है। बीते दिनों शबाना आजमी ने ट्वीट कर कहा था कि इस फिल्म के संगीत के लिए जावेद अख्तर का नाम जानबूझकर दिया गया, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। अब इस पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने अपनी बात रखी है।
2 of 5
Sandeep Singh
- फोटो : social media
हाल ही जावेद अख्तर ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू दिया। और इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी बायोपिक के निर्माता संदीप सिंह पर जानबूझकर उनका नाम फिल्म के पोस्टर में डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्माताओं की मंशा इस बात को लेकर सही नहीं है।
3 of 5
javed akhtar
जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं संदीप सिंह को नहीं जानता। जब भी आप किसी पुराना गाना आपकी फिल्म में लेते हैं तो आप गाना लिखने वाले व्यक्ति को क्रेडिट नहीं देते, खासकर उनको जो कि आपके प्रचार का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म के लिए कुछ भी नहीं लिखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
'आप इस तरह से व्यवहार नहीं कर सकते कि मैं इस फिल्म का बतौर गीतकार हिस्सा हूं, आपको अगर हमारा नाम देना ही है तो आपको फिल्म के असली फिल्म 1947 अर्थ का नाम देना चाहिए था, जिसमें से यह गाना लिया गया है। उसके साथ मेरा नाम हो सकता था अगर वह मुझे आदर या सम्मान देना चाहते थे।'
विज्ञापन
5 of 5
javed akhtar
जावेद अख्तर ने आग कहा, 'अगर उन्होंने मेरे गाने खरीदे हैं तो उन्हें फिल्म '1947 अर्थ' का नाम देना चाहिए था। उसके साथ वह मेरा और ए आर रहमान का नाम दे सकते हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उनकी मंशा सही नहीं है। भारतीय फिल्म इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। इन दिनों प्रत्येक दूसरे फिल्म में पुराने गाने नए अंदाज में बन रहे हैं लेकिन कभी भी असली गीतकार का नाम फिल्म के पोस्टर पर नहीं आता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।